राजस्थान

Alwar: हर घर तिरंगा अभियान के तहत विद्यालयों में आयोजित की गई विभिन्न गतिविधियां

Tara Tandi
10 Aug 2024 1:14 PM GMT
Alwar: हर घर तिरंगा अभियान के तहत विद्यालयों में आयोजित की गई विभिन्न गतिविधियां
x
Alwar अलवर। जिला कलक्टर आशीष गुप्ता ने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत जिले में आयोजित किए जा रहे हर घर तिरंगा अभियान के तहत आज जिले के सभी विद्यालयों में तिरंगा यात्रा, तिरंगा शपथ सहित विभिन्न गतिविधियां आयोजित कराई गई। इस दौरान बडी संख्या में विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ तिरंगा झण्डा यात्रा के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, अखण्डता एवं देश प्रेम का संदेश दिया। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा हर घर तिरंगा अभियान के तहत आमजन की भागीदारी सुनिश्चित करते हुए जिले भर में जिला मुख्यालय से ग्राम पंचायत तक 11 से 15 अगस्त तक विभिन्न गतिविधियां आयोजित कराई जाएगी। उन्होंने आमजन से अपील की है कि हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने हेतु आमजन अपने घरों पर तिरंगा झण्डा लगाकर स्वतंत्राता दिवस के राष्ट्रीय पर्व को हर्षोल्लास व उत्साह के साथ मनाए।
Next Story