राजस्थान

Alwar : जिलेभर में विभिन्न गतिविधियां आयोजित जल संचय स्थलों की साफ-सफाई

Tara Tandi
14 Jun 2025 6:34 PM IST
Alwar : जिलेभर में विभिन्न गतिविधियां आयोजित जल संचय स्थलों की साफ-सफाई
x
Alwar अलवर । जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री सालुखे गौरव रवीन्द्र ने बताया कि जिले में आयोजित किए जा रहे वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के कार्यक्रमों की श्रृंखला में शुक्रवार को जिलेभर में विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गई।
उन्होंने बताया कि जल उपभोक्ता समूहों एवं जन भागीदारी से वृक्षारोपण की पूर्व तैयारी की गई। साथ ही जल शक्ति अभियान ‘कैच द रैन’ जल संचय जन भागीदारी कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि जल संसाधन विभाग द्वारा नये पूर्व कार्यों का अवलोकन किया एवं नहरों व खालों की जल उपयोगिता संगम एवं कृषकों के सहयोग से साफ-सफाई की गई।
इसी प्रकार जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा पेयजल स्त्रोतों की साफ-सफाई की गई तथा आमजन को आरटीडब्ल्यूएचएस तकनीक की जानकारी प्रदान की गई। उन्होंने बताया कि जल परीक्षण अभियान के तहत नियमित रूप से शहर के विभिन्न वार्डों एवं कॉलोनियों में आपूर्ति किए जा रहे पेयजल के नमूने लिए जाकर परीक्षण कराया गया। साथ ही जिले की 46 पेयजल टंकियों की साफ-सफाई की गई। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत भूजल विभाग द्वारा कर्मभूमि से मातृभूमि अभियान के अंतर्गत कार्यों का अवलोकन एवं स्वीकृतियां जारी की गई।
Next Story