राजस्थान
Alwar: केंद्रीय मंत्री ने राजगढ-रैणी क्षेत्र में करीब 26 करोड रूपये के होंगे विकास कार्य
Tara Tandi
21 Jun 2025 7:40 PM IST

x
Alwar अलवर । केन्द्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री एवं अलवर सांसद श्री भूपेन्द्र यादव ने शनिवार को राजगढ की ग्राम पंचायत ईशवाना में ग्राम पंचायत बबेली, सालोली व माचाडी तथा सीनियर सैकेण्डरी स्कूल जामडोली में ग्राम पंचायत जामडोली, कीलपुर खेडा, प्रागपुर व भुलेरी के लिए सांसद संपर्क एवं प्रधानमंत्री धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में शिरकत कर कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में बिना भेदभाव के अंतिम छोर के वंचित व्यक्ति तक विकास पहुंचाया जा रहा है। इसी कडी में प्रधानमंत्री धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के शिविरों का आयोजन एवं सांसद संवाद यात्रा के माध्यम से आमजन को राहत पहुंचाने का काम किया जा रहा है।
गांवों की क्षमता के विकास से होगा विकसित भारत का संकल्प साकार
केंद्रीय मंत्री श्री यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में सबका साथ सबका विकास के मूल मंत्र के साथ देश के गांवों की क्षमता में विकास करना अहम कडी है। उन्होंने कहा कि इसी दिशा में ग्रामीण क्षेत्र में आर्थिक मजबूती देने के लिए जिले के डेयरी सिस्टम को मजबूत किया जा रहा है। 300 करोड रूपये की लागत से 5 लाख लीटर क्षमता का नया संयंत्र जिले में स्थापित होगा। इसके साथ ही किसानों को राष्ट्रीय गोपालन मिशन के माध्यम से अच्छी नस्ल के पशु उपलब्ध कराए जाएंगे तथा चारे के बीज की भी उपलब्धता कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि पशुपालक महिलाओं को नवीनतम डेयरी तकनीक में दक्ष करने व सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के उद्देश्य के साथ 25 जुलाई को खैरथल में एक बडा डेयरी सम्मेलन कराया जा रहा है।
समग्र विकास में सामाजिक जागरण व संवाद अहम कडी
उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं के विकास के साथ-साथ सामाजिक जागरण के कार्य भी कराए जा रहे हैं, जिसमें ई-लाइब्रेरी, अलवर सांसद खेल उत्सव, नशा मुक्ति आदि विषय शामिल है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में न केवल आरक्षण सुरक्षित है बल्कि धरती आबा जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से जनजाति समुदाय व वंचित समूहों को लाभ सरकारी मशीनरी के द्वारा उनके पास जाकर दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अलवर सांसद के तौर पर उनका प्रयास रहता है कि अधिक से अधिक समय स्थानीय जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं का निराकरण किया जाए। सांसद संवाद यात्रा के माध्यम से संसदीय क्षेत्र के एक-एक गांव में जाकर न केवल उनकी समस्याओं का निदान का प्रयास किया जाएगा, बल्कि क्षेत्र के विकास के लिए भी पूर्ण मनोयोग से कार्य किया जा रहा है।
26 करोड रूपये की लागत से ये होंगे विकास कार्य
केंद्रीय मंत्री श्री यादव ने बताया कि 10 करोड रूपये की लागत से डेरा से सपडावली तक की सडक बनेगी इसकी स्वीकृति जारी कराई गई है। इसी प्रकार 10 करोड रूपये की राशि से ही माचाडी से बबेली होते हुए रैणी तक की सडक निर्माण कार्य की राशि स्वीकृत कराई गई है। उन्होंने बताया कि 56 लाख रूपये की लागत से डोरोली स्टैण्ड से गांव टोडा नागर स्कूल तक की सडक की भी स्वीकृति जारी कराई गई है। उन्होंने बताया कि साढे 4 करोड रूपये की लागत राशि से जामडोली के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय का नया भवन बनवाया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि जामडोली में नया विद्युत जीएसएस खुलवाने व बबेली में पशु चिकित्सालय केंद्र के निर्माण के प्रस्ताव भी भिजवाए जाएंगे। बबेली में ई-लाइब्रेरी का कार्य प्रगति पर है। उन्होंने जामडोली के खेल मैदान जिम सेंटर के लिए सांसद कोष निधि से 10 लाख रूपये की राशि देने की घोषणा भी की। उन्होंने बताया कि रैणी क्षेत्र की ग्राम पंचायत बबेली में 10 लाख रूपये की राशि से श्मशान घाट विकास कार्य, ग्राम भजेडा में रा.उ.मा. विद्यालय में 10 लाख की राशि से पुस्तकालय भवन निर्माण, ग्राम गढी सवाईराम में 10 लाख रूपये की राशि से मैन बस स्टैण्ड पुलिस से मैन बाजार की ओर तक सीसी सडक निर्माण कार्य, ग्राम डोरोली में 10 लाख रूपये की राशि से सीसी टाइल्स निर्माण कार्य, ग्राम जामडोली में 10 लाख रूपये की राशि से खेल मैदान में जिम सेन्टर निर्माण कार्य, ग्राम पाटन में 10 लाख रूपये की राशि से इंटरलॉकिंग टाइल सडक निर्माण, ग्राम रामपुरा में रामपुरा बडी तलाई की सुरक्षा दीवार व सौन्दर्यकरण कार्य, पंचायत समिमि राजगढ के ग्राम ढिगावडा में रा.उ.मा.विद्यालय में 10 लाख रूपये की राशि से खेल मैदान विकास कार्य, पंचायत समिति लक्ष्मणगढ के ग्राम बिचगांवा में 10 लाख रूपये की राशि से इंटर लॉकिंग सडक निर्माण कार्य एवं ग्राम टोडा नागर में 10 लाख रूपये की राशि से राजकीय उ.मा.विद्यालय में कमरा मय बरामदा निर्माण कार्य की स्वीकृति जारी कराई गई है।
सरस डेयरी के पूर्व चैयरमैन श्री बन्नाराम मीणा ने क्षेत्रवासियों की ओर से केंद्रीय मंत्री श्री भूपेन्द्र यादव का आभार जताते हुए कहा कि क्षेत्र में विकास कार्य कराने के साथ-साथ निरन्तर उपस्थिति से आमजन की समस्याओं का समाधान होने के साथ-साथ विकास कार्यों को गति मिली है। उन्होंने कहा कि जिले में डेयरी को मजबूत करने के संकल्प से ग्रामीण क्षेत्र में आर्थिक खुशहाली आएगी।
शिविर में विभिन्न योजनाओं से किया गया लाभांवित
सांसद संवाद व धरती आबा शिविर में 20 से अधिक विभागों के अधिकारियों ने विभागीय योजनाओं की जानकारी प्रदान की तथा मौके पर ही आमजन को केंद्र सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं सिकल सेल बीमारी व उसकी जांच के संबंध में जागरूक किया गया तथा आधार कार्ड, राशनकार्ड, आयुष्मान भारत कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, मूल निवास प्रमाण पत्र, किसान क्रेडिट कार्ड, पीएम किसान कार्ड, जनधन खाता, बीमा कवरेज, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, रोजगार और आजीविका संबंधी योजनाओं जैसे मनरेगा, पीएम विश्वकर्मा व मुद्रा ऋण तथा महिला व बाल कल्याण से संबंधित योजनाओं से पात्र व्यक्तियों को लाभांवित किया गया।
इस दौरान जिला अध्यक्ष श्री अशोक गुप्ता, श्री संजय नरूका, श्री सतीश दुहारिया, श्री एल.एन गुप्ता, श्री पूरण सिंह नरूका, श्री रामावतार चौधरी, श्री प्रेम धमाणी, श्री रिषी राज शर्मा, श्री प्रकाश दीक्षित, श्री गब्बर सिंह मीणा सहित अनेक प्रबुद्ध व्यक्ति एवं संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
रामकथा कार्यक्रम में की शिरकत
केंद्रीय वन मंत्री श्री भूपेंद्र यादव ने अलवर ग्रामीण के गांव भजीट में आयोजित रामकथा कार्यक्रम में शिरकत कर कथावाचक व्यास सुश्री शिवानी दीदी के द्वारा सुनाई जा रही राम कथा को श्रृद्धालुओं के बीच में बैठकर सुना। इस दौरान उन्होंने कहा कि मर्यादा पुरूषोतम राम भारतीय संस्कृति के आधार स्तम्भ हैं। उन्होंने भगवान श्रीराम से देश व प्रदेश में खुशहाली की कामना की।
TagsAlwar केंद्रीय मंत्रीराजगढ-रैणी क्षेत्रकरीब 26 करोड रूपयेविकास कार्यAlwar Union MinisterRajgarh-Raini areaabout Rs 26 croredevelopment workजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia aewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





