राजस्थान

Alwar: केंद्रीय वन मंत्री ने ली अलवर रेलवे स्टेशन के विकास के संबंध में समीक्षा बैठक

Tara Tandi
30 Nov 2024 6:21 PM IST
Alwar: केंद्रीय वन मंत्री ने ली अलवर रेलवे स्टेशन के विकास के संबंध में समीक्षा बैठक
x
Alwar अलवर । केंद्रीय वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री भूपेंद्र यादव ने शनिवार को अलवर के मिनी सचिवालय सभागार में अलवर रेलवे स्टेशन के विकास कार्यों के संबंध में समीक्षा बैठक लेकर रेलवे के अधिकारियों को निर्देश दिये कि आधुनिक सुविधाओं से युक्त रेलवे स्टेशन के विस्तार एवं विकास के प्रस्ताव तैयार करें।
केंद्रीय मंत्री श्री यादव ने रेलवे के अधिकारियों को निर्देश दिये कि जिला प्रशासन के साथ समन्वय कर रेलवे स्टेशन के विस्तार एवं विकास के आधुनिक सुविधाओं से युक्त प्रस्ताव तैयार करें। उन्होंने निर्देश दिये कि प्रयास करे कि तैयार किए गए प्रस्तावों को इसी साल में स्वीकृति हेतु रेलवे बोर्ड को भिजवाए।
रेल मंडल जयपुर के डीआरएम श्री विकास पुरवार ने अलवर रेलवे स्टेशन के रि-डवलपमेंट के संबंध में प्रजेन्टेशन दिया। उन्होंने केंद्रीय मंत्री श्री यादव को विश्वास दिलाया कि बैठक में दिए गए निर्देशों की अनुपालना में कार्य को गति प्रदान की जाएगी।
जिला कलक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला ने कहा कि अलवर रेलवे स्टेशन के विकास के लिए रेलवे के अधिकारियों को जिला प्रशासन की ओर से पूर्ण सहयोग प्रदान किया जाएगा।
इस दौरान जिला प्रमुख श्री बलबीर सिंह छिल्लर, नगर निगम के निवर्तमान महापौर श्री घनश्याम गुर्जर, पूर्व विधायक श्री जयराम जाटव, एडीएम प्रथम श्री मुकेश कायथवाल, जयपुर मंडल के मुख्य अभियन्ता (निर्माण) श्री पवन गुरावा, जयपुर मंडल के उप मुख्य अभियन्ता श्री वरूण कुमार सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
Next Story