राजस्थान

Alwar : केन्द्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री ने आमजन से किया संवाद पौधारोपण

Tara Tandi
5 July 2024 7:35 PM IST
Alwar : केन्द्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री ने आमजन से किया संवाद पौधारोपण
x

Alwarअलवर। केंद्रीय वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री भूपेंद्र यादव ने आज प्रातः अलवर शहर के अम्बेडकर नगर में स्थित पार्क में पहुंचकर सैर पर आये लोगों से संवाद किया।

केन्द्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री यादव ने भ्रमण कर रहे लोगों से संवाद किया। उन्होंने कहा कि अलवर का सांसद होने के नाते आमजन की भावना के अनुरूप अलवर जिले को आगे बढाने के साथ-साथ विकास कार्यों को गति देने काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिले की समस्याओं का प्राथमिकता से निराकरण किया जाएगा। इस दौरान उन्होंने एक पेड मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने आमजन से आह्वाहन किया कि जिले के प्रत्येक व्यक्ति न केवल मां के नाम का पेड लगाए बल्कि उसकी सार संभाल भी करें तथा अपने आसपास के व्यक्तियों को भी पेड लगाने हेतु प्रेरित करें। इस दौरान प्रबुद्ध व्यक्ति एवं आमजन मौजूद रहे।
Next Story