राजस्थान

Alwar: नदी में डूबने से दो सगी बहनों की मौत, करेला तोड़ने के दौरान हुआ हादसा

Tara Tandi
20 Aug 2024 1:52 PM IST
Alwar: नदी में डूबने से दो सगी बहनों की मौत, करेला तोड़ने के दौरान हुआ हादसा
x
Alwar अलवर: गांव घाट में रूपारेल नदी के किनारे बने गहरे गड्ढे में पानी मे डूबने से दो सगी बहनों की मौत हो गई। ये दोनों बहनें सब्जी तोड़ने गयी थी कि गीली मिट्टी में पांव फिसलने से एक बलिका डूब गई। उसको बचने के प्रयास में दूसरी बालिका भी हादसे का शिकार हो गई।
ग्रामीणों ने बताया कि सोमवर कि देर शाम घाट निवासी ढोली बाई ओर संजना खेत में डाल पर उगे करेले तोड़ने गई थी कि इस दौरान यह हादसा हो गया। इनमें से संजना 10वीं और धोली बाई 11वीं में पढ़ती थी। बलिकाओं के पिता की मौत दो साल पहले ही हो चुकी थी। बड़ोदा मेव थेन की पुलिस ने बताया कि सूचना मिलते ही थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। तब तक ग्रामीणों ने दोनों बच्चियों को पानी से बाहर खींच लिया था।
Next Story