राजस्थान
Alwar: उपखंड अधिकारी ने जलदाय विभाग की टीम के साथ अलसुबह फील्ड निरीक्षण
Tara Tandi
30 March 2025 6:59 PM IST

x
Alwar अलवर । जिला कलक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला के निर्देशन पर आज अलसुबह उपखंड अधिकारी अलवर श्री यशार्थ शेखर ने जलदाय विभाग के अधिकारियों के साथ शांतिकुंज व काला कुआँ क्षेत्र में पेयजल सप्लाई व्यवस्था का फील्ड निरीक्षण किया।
उपखंड अधिकारी अलवर श्री यशार्थ शेखर ने निरीक्षण के दौरान घरों में जाकर पेयजल सप्लाई व्यवस्था के बारे में लोगो से भी फीडबैक लिया।उन्होंने आमजन द्वारा अवगत कराये गए बिन्दुओ को समयबद्ध सुचारु करने तथा सप्लाई में गन्दा पानी न आये इसके लिए प्रभावी फील्ड मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने जलदाय विभाग के अधिकारियों को पानी की टंकियों की नियमित साफ-सफाई रखने, पेयजल संबंधी किसी भी प्रकार की शिकायत का त्वरित समाधान करने के निर्देश दिए ताकि आमजन को पेयजल संबंधी किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
उन्होंने कहा कि जिला कलक्टर के निर्देशानुसार जलदाय विभाग के अधिकारी व कार्मिक पेयजल सप्लाई के समय नियमित तौर पर फील्ड निरीक्षण एवं जनसुनवाई करें।
निरीक्षण के दौरान जलदाय विभाग के एक्सईएन श्री संजय सिंह, कनिष्ठ अभियंता श्री पवन जांगिड़ सहित संबंधित अधिकारी व कार्मिक मौजूद रहे।
TagsAlwar उपखंड अधिकारीजलदाय विभागटीम अलसुबह फील्ड निरीक्षणAlwar Subdivision OfficerWater Supply DepartmentTeam early morning field inspectionजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





