राजस्थान

प्रयागराज में इंजीनियरिंग कर रहा अलवर का छात्र दोस्त के साथ गंगा में डूबा

Admin Delhi 1
19 May 2023 1:02 PM GMT
प्रयागराज में इंजीनियरिंग कर रहा अलवर का छात्र दोस्त के साथ गंगा में डूबा
x

अलवर न्यूज़: प्रयागराज में मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनएनआईटी) में पढ़ाई कर रहे अलवर के ब्रह्म कॉलोनी, जय पलटन गेट निवासी छात्र दीपेंद्र सिंह और उसका साथी मऊ निवासी विकास मौर्य गंगा नदी में नहाते समय डूब गए। दोनों बीटेक सेकेंड ईयर के छात्र हैं।

सुबह दोनों दोस्त प्रयागराज के शिवकुटी इलाके में स्थित कोटेश्वर महादेव मंदिर के पास गंगा नदी में नहाने उतरे थे। पैर फिसलने से दाेनाें छात्र गहरे पानी में समा गए। गोताखोर दाेनाें छात्रों की तलाश कर रह रहे हैं लेकिन उनका शाम तक पता नहीं चल सका है। दोनों काॅलेज के हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रहे थे।

दीपेंद्र सिंह डिपार्टमेंट ऑफ कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग में सेकेंड ईयर का और वरुण मैकेनिकल साइंस का छात्र है। दाेनाें ने 2021 में ही एडमिशन लिया था। दीपेंद्र के पिता बलवीर सिंह व छाेटा भाई माेनू प्रयागराज के लिए सुबह 9 बजे रवाना हाे गए।

दाेनाें हाथ हिलाते हुए गहरे पानी में चले गए : एमएनएनआईटी में पढ़ने वाले 5 छात्र गंगा घाट पर नहाने पहुंचे थे। सुबह करीब 6 बजे भूपेंद्र, वरुण और यश एक साथ नहाने नदी में उतरे। कुछ देर में वो पानी से बाहर आ गए। इसके बाद विकास मौर्य और दीपेंद्र पानी में नहाने चले गए।

Next Story