राजस्थान

Alwar: छात्रवृत्ति के लंबित आवेदन शीघ्र निस्तारित कर विभाग को भेजें: शासन का निर्देश

Tara Tandi
4 April 2025 7:40 PM IST
Alwar: छात्रवृत्ति के लंबित आवेदन शीघ्र निस्तारित कर विभाग को भेजें: शासन का निर्देश
x
Alwar अलवर । सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उप निदेशक श्री लक्ष्मण सिंह ने बताया कि विभाग द्वारा छात्रवृत्ति योजना अन्तर्गत अनुसूचित जाति वर्ग के सत्र 2023-24 व सत्र 2024-25 में संस्थान व विद्यार्थियों के स्तर पर लंबित व आक्षेपित आवेदन पत्रों को गंभीरता से लिया जा रहा है। विभागीय दिशा-निर्देशानुसार संस्थान व विद्यार्थियों के लेवल पर लंबित व आक्षेपित आवेदन पत्रों को अतिशीघ्र निस्तारित किया जाना है। अतः संस्थान लंबित आवेदनों की जांच कर नियमानुसार अपु्रव/रिजेक्ट कर कार्यालय को यथाशीघ्र अग्रेषित कराये जिससे पात्र लाभार्थियों को छात्रवृत्ति राशि का लाभ दिया जा सके। लंबित आवेदनों को विभाग द्वारा रिजेक्ट किये जाने के कारण भुगतान से वंचित रहने पर यदि किसी विद्यार्थी द्वारा न्यायालय में वाद प्रस्तुत किये जाने पर किसी तरह की आर्थिक देयता का निर्धारण किया जाता है तो संबंधित संस्थान ही उत्तरदायी होगी। उन्होंने बताया कि सत्र 2023-24 के कुल 7276 एवं सत्र 2024-25 के कुल 17069 आवेदन पत्र लंबित हैं।
Next Story