राजस्थान

Alwar: जिला स्तरीय जनसुनवाई में उठीं जन समस्याएं, अधिकारियों को मिली कार्रवाई की हिदायत

Tara Tandi
20 Jun 2025 4:09 PM IST
Alwar: जिला स्तरीय जनसुनवाई में उठीं जन समस्याएं, अधिकारियों को मिली कार्रवाई की हिदायत
x
Alwar अलवर । त्रि-स्तरीय जनसुनवाई व्यवस्था के तहत जिला कलक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला की अध्यक्षता में आज मिनी सचिवालय सभागार में जिला स्तरीय जनसुनवाई आयोजित हुई, जिसमें 305 फरियादियों ने अपनी परिवेदनाएं प्रस्तुत की।
जिला कलक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि आमजन की परिवेदनाओं का नियमित रूप से निस्तारण करें। साथ ही जिला स्तरीय जनसुनवाई, राजस्थान सम्पर्क पोर्टल व अन्य माध्यम से भी आने वाली परिवेदनाओं का गुणवत्तापूर्ण व त्वरित निराकरण करें। उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुडे उपखण्ड स्तरीय अधिकारियों से परिवेदनाओं के संदर्भ में तथ्यात्मक स्थिति का फीडबैक लेकर संबंधित अधिकारियों को त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिये।
ये रही प्रमुख परिवेदनाएं
जिला कलक्टर के समक्ष जिलेभर से आए 305 फरियादियों ने अपनी परिवेदना प्रस्तुत की, जिनमें मुख्य रूप से राजस्व की अतिक्रमण हटाने से संबंधित, पुलिस, नगर निगम, यूआईटी, जिला परिषद, विद्युत, जलदाय आदि विभागों की परिवेदनाएं प्रस्तुत की गई। जनसुनवाई में ़शहर के श्रीराम कॉलोनी, खदाना मौहल्ला, नयाबास वार्ड नं. 29, दिल्ली दरवाजा बाहर लुहरवाडी गली, थानागाजी नगरपालिका वार्ड 7 व 8 एवं ग्राम खारेडा के निवासियों ने सुचारू पेयजल आपूर्ति, शिव कॉलोनी वार्ड नं. 55 व हरदेव विहार कॉलोनी में अवैध नल कनेक्शन हटवाने की परिवेदनाएं प्रस्तुत की गई जिस पर जिला कलक्टर ने जलदाय विभाग के अधीक्षण अभियन्ता को निर्देश दिये कि परिवेदनाओं का त्वरित निराकरण करने के साथ जिले में सुचारू पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करावे तथा अवैध नल कनेक्शनों को हटवाने की कार्रवाई करें। जनसुनवाई में राठ नगर ए ब्लॉक में जल भराव, नयाबास के वार्ड नं. 29, महेताब सिंह का नोहरा प्रेम नगर वार्ड नं. 8 एवं एरोड्रम रोड स्थित नाले की साफ-सफाई कराने एवं गायत्री मंदिर रोड पर कॉम्पलेक्स में महिलाओं के लिए सुविधा घर बनवाने की परिवेदना प्राप्त होने पर उन्होंने नगर निगम आयुक्त को निर्देश दिये कि परिवेदनाओं का यथाशीघ्र निस्तारण करावे ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होवे।
इसी प्रकार जनसुनवाई में 60 फीट रोड के फरियादी का खाद्य सुरक्षा योजना में नाम जुडवाने, दिल्ली दरवाजा के फरियादी को मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में लाभ दिलाने, लक्ष्मणगढ तहसील के ग्राम झालाटाला के परिवादी ने पत्थरगढी करवाने, ग्राम पंचायत देसूला, ग्राम सिरमोली, ग्राम बबेली, ग्राम जामडोली व ग्राम लीली में सार्वजनिक भूमि व आम रास्ते से अतिक्रमण हटाने, रैणी व ग्राम बरलाथाना के दिव्यांग फरियादी की सामाजिक सुरक्षा के तहत बंद पेंशन को चालू कराने आदि की परिवेदनाएं प्रस्तुत होने पर जिला कलक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया परिवेदनाओं का समयबद्ध रूप में गुणवत्ता के साथ निराकरण कराना सुनिश्चित करें।
इस दौरान एडीएम प्रथम श्री मुकेश कायथवाल, एडीएम शहर श्रीमती बीना महावर, यूआईटी सचिव श्रीमती धीगदे स्नेहल नाना, जिला परिषद के सीईओ श्री सालुखे गौरव रवीन्द्र, नगर निगम आयुक्त श्री जितेन्द्र सिंह नरूका, प्रशिक्षु आईएएस सुश्री ऐश्वयर्म प्रजापति, पीडब्ल्यूडी के अधीक्षण अभियन्ता श्री भूरी सिंह, जलदाय विभाग के अधीक्षण अभियन्ता श्री रमेश चंद सैनी, विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियन्ता श्री सुधीर पाण्डे, सीएमएचओ डॉ. योगेन्द्र शर्मा, महिला अधिकारिता विभाग के उप निदेशक श्री ऋषिराज सिंगल, पीएमओ डॉ. सुनील चौहान, सामाजिक न्याय एवं अधिकरिता विभाग के उप निदेशक श्री लक्ष्मण सिंह सहित संबंधित अधिकारी एवं वीसी के माध्यम से सभी उपखण्ड अधिकारी एवं विकास अधिकारी जुडे।
Next Story