राजस्थान

Alwar: दिनेशचंद अग्रवाल हत्याकांड में पुलिस की कार्रवाई तेज, दो आरोपी पकड़े गए

Admindelhi1
11 July 2026 1:00 PM IST
Alwar: दिनेशचंद अग्रवाल हत्याकांड में पुलिस की कार्रवाई तेज, दो आरोपी पकड़े गए
x
अलवर हत्याकांड: पांच आरोपियों की पहचान, दो को भेजा गया गिरफ्त में

अलवर: शहर के खदाना मोहल्ले में 80 वर्षीय बुजुर्ग दिनेशचंद अग्रवाल की हत्या और नकदी चोरी के मामले में कोतवाली थाना पुलिस, डीएसटी और साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई में दो युवकों को डिटेन किया गया है। एसपी सुधीर चौधरी ने बताया कि पुलिस ने लगातार करीब 12 घंटे तक काम करते हुए सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपिताें की पहचान की।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. दीपक कुमार तथा वृत्ताधिकारी अंगद शर्मा के निर्देशन में विशेष टीम गठित की गई थी। मामले में कोतवाली थाने में मुकदमा संख्या 373/2026 दर्ज कर जांच शुरू की गई। मौके पर एफएसएल, एमओबी, तकनीकी टीम और डॉग स्क्वायड ने भी जांच की। पुलिस को घटना में 5 आरोपिताें के नाम सामने आये। जिसमे से दो आरोपिताें करण पुत्र रामजी लाल (20 वर्ष), निवासी गली नंबर 7, दारूकूटा मोहल्ला और तेजू उर्फ तेजपाल पुत्र अशोक (20 वर्ष), निवासी सरकारी क्वार्टर, मालवीय नगर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है जबकि दो आरोपिताें को निरुद्ध किया गया है और एक आरोपित अभी फरार है। जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। एसपी ने बताया कि पुलिस पूछताछ में आरोपिताें ने बताया कैश लूटना मकसद था लेकिन बुजुर्ग के जाग जाने पर हाथ पैर बाँध मुँह पर कपड़ा बांध दिया था। सामान भी कैश भी रिकवरी किया जा रहा है। आरोपिताें ने घटना के बाद कुछ कैश बांट लिया था।

आरोपित बुजुर्ग के परिचित भी है एक ही मोहल्ले में रहने के कारण वह आपस में जानते थे। तभी आरोपिताें को पता था कि बुजुर्ग रात के समय में अकेला घर में रहता है और कैश भी रहता है। इस आधार पर ही लूट की सुनियोजित प्लानिंग की गई।

परिवादी विकास कुमार अग्रवाल ने रिपोर्ट में बताया कि उनके पिता दिनेशचंद अग्रवाल खदाना मोहल्ला स्थित पुराने मकान में अकेले रहते थे। वे प्रतिदिन भोजन के लिए परिवार के पास आते थे। 9 जुलाई की रात जब वे खाना खाने नहीं पहुंचे तो परिजनों ने उनसे मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन फोन नहीं लगा। इसके बाद परिजन पुराने मकान पहुंचे।

घर का ताला अंदर से बंद मिला। दूसरी चाबी से ताला खोलकर अंदर जाने पर दिनेशचंद अग्रवाल के हाथ-पैर और मुंह कपड़े से बंधे मिले। उन्हें हिलाने-डुलाने पर कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। परिजनों ने आशंका जताई कि अज्ञात बदमाश घर में घुसे, उनकी हत्या कर दी और वहां रखी नकदी लेकर फरार हो गए।

Next Story