राजस्थान

अलवर के लोगों ने बिजली बिलों में फ्यूल सरचार्ज का किया विरोध

Shreya
21 July 2023 9:18 AM GMT
अलवर के लोगों ने बिजली बिलों में फ्यूल सरचार्ज का किया विरोध
x

अलवर: अलवर लघु उद्योग भारती के संयुक्त तत्वावधान में उद्योग व्यापार संगठन और उपभोक्ता संघर्ष समिति की ओर गुरुवार को अलवर मिनी सचिवालय के बाहर व्यापारियों ने विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि सरकार से अतिरिक्त फ्यूल सरचार्ज को हटाने की मांग की। इसके अलावा फ्यूल सरचार्ज को तर्कसंगत किया जाए। वरना उद्योगों पर इसका विपरीत प्रभाव पड़ेगा। फ्यूल सरचार्ज तर्क संगत हो राजेश गुप्ता व देवेंद्र अग्रवाल ने कहा कि पूरे राजस्थान में आंदोलन जारी है। करीब 50 जगहों पर विरोध जताया गया है। सरकार नहीं मानती है तो उद्योगों पर इसका उल्टा असर पड़ेगा। मिनरल फैक्ट्रियों में बिजली अधिक खपत होती है। यदि सरकार ने नहीं सुनी तो उद्योग अपने हाथ वापस खींचने को मजबूर होंगे। जिसका असर प्रदेश पर भी पड़ेगा। यह न्यायोचित मांग है, जिस पर सरकार को गौर करने की जरूरत है।

संघर्ष समिति में अनेक औद्योगिक संगठन, व्यापारिक संगठन व आम उपभोक्ता हैं। जो सब मिलकर बिजली के बिलों में लगाए गए फ्यूल सरचार्ज को हटाया जाएगा। इसके आगे प्रस्तावित फ्यूल सरचार्ज को भी हटाया जाएगा। अब यदि सरकार ने मांगें नहीं मानी तो आगे प्रदेश कार्यकारिणी के स्तर पर लिए गए निर्णय के अनुसार विरोध करेंगे।

अतिक्रमण हटाने से रोका तो सरपंच ने की फायरिंग

बहरोड़ के हरियाणा सीमा से लगते हुए गांव भुंगारका में आज सुबह 9.20 बजे अतिक्रमण हटाने के दौरान फायरिंग हो गई। जिसमें मकान मालिक को गोली लगने से लहुलूहान हो गया। जिसे बहरोड़ के निजी अस्पताल लाया गया। जहां उपचार किया जा रहा है। फायरिंग फायरिंग की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के गांव भुंगारका निवासी लक्ष्मीनारायण (59) पुत्र शिवनारायण ने बताया कि वे घर पर थे। सरपंच राजेन्द्र जेसीबी मशीन को लेकर कुछ लोगों के साथ आया और बगैर प्रशासन के मकान को तोड़ने लगा। उन्होंने जेसीबी को रोकते हुए कहा कि बीडीओ के द्वारा जो पैमाईश की गई। वहां तक अतिक्रमण हटाया जा चुका है। अब उससे अधिक क्यों तोड़ा जा रहा है।

ग्राम पंचायत के सरपंच राजेन्द्र और लक्ष्मीनारायण के बीच कहासुनी धीरे-धीरे गाली-गलौज में बदल गई। दोनों के बीच हाथापाई शुरू हो गई। इसी दौरान सरपंच ने पिस्टल से फायरिंग कर दी। जिससे ल्क्ष्मीनारायण के पैर में गोली लगी। लहुलूहान हालात में परिजन नांगल चौधरी (हरियाणा) लेकर पहुंचे। जहां से चिकित्सकों ने रेफर कर दिया। परिजन घायल अवस्था लेकर बहरोड़ के कैलाश अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां ईलाज किया जा रहा है। गोली अभी पैर में ही फंसी हुई है। जिसका ऑपरेशन कर बाहर निकाला जाएगा। बताया जा रहा है कि सरपंच ने करीब तीन राउंड फायरिंग की।

Next Story