राजस्थान

Alwar: अखैपुरा वाल्मिकी कच्ची बस्ती के लोगों ने खराब बोरिंग को लेकर परशुराम सर्किल पर जाम लगाया

Admindelhi1
22 Jun 2024 6:32 AM GMT
Alwar: अखैपुरा वाल्मिकी कच्ची बस्ती के लोगों ने खराब बोरिंग को लेकर परशुराम सर्किल पर जाम लगाया
x
पानी समस्या को लेकर जाम बोरिंग खराब से हुई समस्या

अलवर: पानी की समस्या को लेकर अखैपुरा वाल्मिकी कच्ची बस्ती के लोगों ने शुक्रवार दोपहर को परशुराम सर्किल पर जाम लगा दिया। पुलिस व जलदाय विभाग के अधिकारियों ने समझाइश के बाद जाम खुलवाया। अखैपुरा वाल्मिकी कच्ची बस्ती के लोगों का कहना है कि तीन-चार दिन से बोरिंग खराब होने से पानी की समस्या हो गयी है. जलदाय विभाग के अधिकारियों को शिकायत दी गई, लेकिन बोरिंग ठीक नहीं कराई गई। जाम के कारण चौराहे के आसपास वाहनों की लंबी कतार लग गयी. एईएन सियाराम ने कहा कि समस्या का समाधान कराया जाएगा।

मंगल विहार में पानी सप्लाई बढ़ाने और बोरिंग कराने की मांग मंगल विहार के लोगों ने पानी की मांग को लेकर जल विभाग कार्यालय में अधिशाषी अभियंता संजय सिंह को ज्ञापन दिया. मंगल विहार (योजना क्रमांक 5) विकास समिति के अध्यक्ष निहाल सिंह ने 48 घंटे में एक बार 5 से 7 मिनट की जलापूर्ति को अपर्याप्त बताते हुए नए बोर लगवाने की मांग की।

अधिशाषी अभियंता ने जल्द ही पानी की मात्रा बढ़ाने और समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया। समिति के संरक्षक खेमचंद शर्मा, सचिव सुनील जैमन, पूर्व सचिव अमित गुप्ता, कैलाश चंद गुप्ता, हरिप्रसाद गुप्ता, चन्द्रशेखर सोनी, हरभजन सिंह, राजीव गांधी, पार्षद विमल जैन आदि मौजूद थे।

Next Story