राजस्थान

Alwar: मिनी सचिवालय में विस्फोटक की सूचना से हड़कंप, जांच में नहीं मिली कोई संदिग्ध वस्तु

Tara Tandi
15 April 2025 6:20 PM IST
Alwar: मिनी सचिवालय में विस्फोटक की सूचना से हड़कंप, जांच में नहीं मिली कोई संदिग्ध वस्तु
x
Alwar अलवर । जिला कलक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला ने बताया कि आज अलसुबह जिला कलक्टर अलवर की अधिकारिक ई-मेल आईडी पर मिनी सचिवालय में विस्फोटक सामग्री होने के संबंध में ई-मेल प्राप्त हुआ। ई-मेल के संज्ञान में आने पर जिला एवं पुलिस प्रशासन ने त्वरित गति से सतर्कता बरतते हुए मिनी सचिवालय को सुरक्षा घेरे में लेकर जांच कार्य प्रारंभ किया गया। इस दौरान ऐतिहातन रूप से अनाधिकृत प्रवेश को रोका गया। तत्काल रूप से जयपुर के बम निरोधक दस्ते को सूचित किया गया, जिसने मिनी सचिवालय में पहुंचकर सघन सर्च अभियान चलाया। गहन सर्च अभियान के दौरान मिनी सचिवालय परिसर में किसी भी प्रकार की विस्फोटक सामग्री नहीं मिली। प्राप्त मेल पर कानूनी प्रावधानों के अनुसार पुलिस के द्वारा अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। गहन सर्च अभियान के बाद मिनी सचिवालय स्थित राजकीय कार्यालयों के सुचारू संचालन के लिए अधिकारियों एवं कार्मिकों को प्रवेश दिया गया।
Next Story