राजस्थान
तिरंगे के रंग में रंगा अलवर, चौराहे व सरकारी इमारते के साथ मंदिरों में भगवान भी रंगे तिरंगे के रंग में
Shantanu Roy
15 Aug 2022 11:40 AM GMT

x
बड़ी खबर
अलवर। हमारे देश ने आजादी के 75 वर्ष पूरे कर लिए हैं। इस खुशी में पूरा देश आजादी अमृत महोत्सव मना रहा है। घर-घर तिरंगा अभियान के चलते हर घर पर पहली बार तिरंगा देखने को मिल रहा है। वही शहर के चौराहे, सरकारी इमारतें, प्राइवेट संस्थान भी तिरंगे के रंग में रंगे हुए हैं। विभिन्न प्रकार की सजावट यहां की गई है। इस कार्य में मंदिर भी पीछे नहीं रहे हैं। सुभाष चौक स्थित जगगन्नाथ मंदिर और त्रिपोलिया महादेव मंदिर को भी तिरंगे रूप में सजाया गया है।
संभवत यह पहली बार है कि जब अलवर जिले के घर-घर में तिरंगा लहरा रहा है। बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी में तिरंगे को लेकर भारी उत्साह है। सभी अपने घरों की छत पर तिरंगा लहरा रहे हैं। बाजार में पहले कभी इतनी डिमांड तिरंगे की नहीं देखी गई है लेकिन इस बार बाजार में दुकानदारों के पास तिरंगे भी खत्म हो गए। आजादी अमृत महोत्सव का ख़ुमार इस कदर बच्चों से लेकर बड़े तक छाया हुआ है कि कोई भी इसमें पीछे नहीं रहना चाहता। हर कोई अपने अपने तरीके से भागीदारी निभा रहा है। अलवर शहर में सोमवार को ऑटो चालको ने तिरंगा रैली निकाली। रैली के आगे देश भक्ति गाने डीजे पर चलते रहे। वही बड़ी संख्या में ऑटो चालक एक लाइन में उसके पीछे चलते रहे।
Next Story