राजस्थान

Alwar: गिर्राजजी के लिए पदयात्रा रवाना हुई

Admindelhi1
10 Sept 2024 3:12 PM IST
Alwar: गिर्राजजी के लिए पदयात्रा रवाना हुई
x
गिर्राजजी महाराज के जयकारे लगाते हुए नगर भ्रमण किया

अलवर: गिर्राज सेवा समिति की 23वीं पदयात्रा सोमवार को कस्बे के निकटवर्ती गांव अजबगढ़ के गेट पर स्थित हनुमान मंदिर परिसर में ध्वज पूजन के बाद गिर्राजजी के लिए रवाना हुई। इस दौरान श्रद्धालुओं के जत्थे ने श्रद्धा और उल्लास के साथ गिर्राजजी महाराज के जयकारे लगाते हुए नगर भ्रमण किया।

इस अवसर पर पदयात्रियों ने नाचना-गाना शुरू कर दिया। पदयात्री 14 सितंबर को गिर्राजजी पहुंचकर ध्वजारोहण करेंगे और प्रसादी वितरित करेंगे। इस मौके पर गिर्राज सेवा समिति अध्यक्ष कैलाश सोती, अशोक गुप्ता, दिनेश व्यास, रिंकू रावत, पप्पू मीना, रामस्वरूप सैन, रिंकू शर्मा, आशीष गुप्ता आदि मौजूद थे।

Next Story