राजस्थान

Alwar: पानी की समस्या को लेकर दिया ज्ञापन

Admindelhi1
5 Aug 2024 3:44 PM IST
Alwar: पानी की समस्या को लेकर दिया ज्ञापन
x
जिला कलक्टर के नाम जेईएन को ज्ञापन दिया

अलवर: मालन की गली सिद्दीपुरा मोहल्ले के लोगों ने पानी की समस्या को लेकर जिला कलक्टर के नाम जेईएन को ज्ञापन दिया है। मोहल्लेवासियों ने बताया कि मालन के सिद्धिपुरा स्कूल, कोली मोहल्ला, दाउदपुरिया, रघुनंदन वाली गली व चूड़ी मार्केट में करीब तीन माह से पानी की समस्या है। यहां दिल्ली दरवाजा, विकास पथ और चावड़ी पाड़ी मोहल्ले में स्थित बोरिंग से पानी की आपूर्ति की जाती थी, लेकिन बोरिंग सूख जाने से पानी की समस्या बढ़ गई।

है कई लोगों ने नलों के अवैध कनेक्शन भी कर रखे हैं। जलदाय विभाग के अधिकारियों को कई बार अवगत कराया जा चुका है लेकिन अभी तक पानी की समस्या का समाधान नहीं हुआ है। ज्ञापन देने वालों में हेमन्त शर्मा, लोकेश, रमेश, श्रवण कुमार गुप्ता, अलका सिंघल, मोहन शर्मा, राजू, बाबूलाल शर्मा, कमला, चन्द्रशेखर शर्मा, एके जैन, अनिता शर्मा, राजेन्द्र प्रसाद शर्मा आदि मौजूद रहे।

Next Story