राजस्थान

Alwar: 9 अगस्त को आदिवासी दिवस मनाये जाने को लेकर बैठक हुई

Admindelhi1
5 Aug 2024 3:46 PM IST
Alwar: 9 अगस्त को आदिवासी दिवस मनाये जाने को लेकर बैठक हुई
x
आदिवासी दिवस की तैयारियों पर चर्चा

अलवर: आदिवासी मीन भगवान जनसेवा संस्थान की ओर से सुबह ग्राम पंचायत भजेड़ा स्थित मीन भगवान मंदिर में बैठक हुई। जिसमें 9 अगस्त को आदिवासी दिवस मनाये जाने को लेकर चर्चा की गयी. इस संबंध में सभापति रामकृपाल मीना ने आवश्यक निर्देश दिये. इस दौरान सरपंच संघ अध्यक्ष राजेश मीना ने बताया कि आदिवासी दिवस मीन भगवान मंदिर पर गाजे-बाजे के साथ मनाया जाएगा।

बैठक में ढिगावड़ा ग्राम पंचायत के सरपंच कमलेश मीना, फिरोजपुर ग्राम पंचायत के सरपंच रामकिशन, पलावा के सरपंच कालू फिटा राम आदि अधिकारी मौजूद थे।

Next Story