राजस्थान

Alwar: समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीद की तैयारियों के संबंध में बैठक आयोजित

Tara Tandi
6 March 2025 7:45 PM IST
Alwar: समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीद की तैयारियों के संबंध में बैठक आयोजित
x
Alwar अलवर । अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रथम श्री मुकेश कायथवाल की अध्यक्षता में आज रबी विपणन वर्ष 2025-26 में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीद की तैयारियों के संबंध में बैठक आयोजित हुई।
अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रथम ने भारतीय खाद्य निगम के प्रबंधक एवं मण्डी सचिवों को संबंधित उपखण्ड अधिकारियों एवं तहसीलदारों से समन्वय स्थापित कर गेहूं खरीद हेतु उपयुक्त स्थान का चयन करने के निर्देश दिये। साथ ही निर्देश दिये कि गेहूं खरीद के दौरान तिरपाल, बारदाना, पानी, बिजली, ड्रायर, क्लीनर, मोइश्चर, वीडियोग्राफी आदि की समुचित व्यवस्था करें।
उन्होंने कृषि विभाग के उप निदेशक को निर्देश दिये कि रबी विपणन खरीद वर्ष 2025-26 का ग्राम स्तर पर किसानों में अधिकाधिक प्रचार-प्रसार करावे। उन्होंने जिला रसद अधिकारी को निर्देश दिये कि गेहंू खरीद कार्य का सुचारू संचालन कराने के साथ आवश्यक व्यवस्था की मॉनिटरिंग करें, निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप गेहूं खरीद करवाए, किसानों को पर्याप्त सुविधा अनुसार उपज का विक्रय करने तथा किसानों को उनकी उपज का समय पर निर्धारित भुगतान करावे। भारतीय खाद्य निगम के प्रबंधक श्री रूप वसंत शर्मा ने गेहूं खरीद हेतु मण्डी समिति के अनुसार या फिर किसानों की सुविधा के अनुसार स्थान उपलब्धता के बारे में अवगत कराया।
जिला रसद अधिकारी श्री विनोद जुनेजा ने बताया कि भारत सरकार द्वारा आरएमएस 2025-26 हेतु समर्थन मूल्य 2425 रूपये प्रति क्विंटल तथा राज्य सरकार द्वारा 150 रूपये प्रति क्विंटल बोनल कुल राशि 2575 रूपये प्रति क्विंटल की दर से किसानों को भुगतान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि राज्य में आरएमएस 2025-26 के दौरान समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीद का कार्य 10 मार्च से 30 जून 2025 तक किया जायेगा। जिले में गेहूं खरीद हेतु एफसीआई के 9 केंद्र मालाखेडा, गोविन्दगढ, अलवर, बडोदामेव, खेरली, राजगढ, रामगढ, रैणी एवं लक्ष्मणगढ तथा नैफेड का एक केंद्र कठूमर में स्थापित किया गया है। राज्य के किसान गेहूं विक्रय हेतु 25 जून 2025 तक प्रतिदिन 24 घण्टे (किसी भी समय) पंजीयन करवा सकेंगे। किसान द्वारा स्वयं अथवा अन्य माध्यम से पोर्टल पर पंजीकरण करवाया जा सकेगा। पंजीकरण प्रक्रिया की जानकारी खाद्य विभाग के पोर्टल http://food.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध है।
बैठक में कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक श्री पी.सी मीना, कृषि उपज मंडी की सचिव श्रीमती अंजू जाटव, कृषि उपज मंडी खेरली के अतिरिक्त सचिव श्री गोविन्द शर्मा व पूनम चंद, प्रवर्तन अधिकारी श्री बनवारी लाल, श्री अरविन्द सिंह, श्री कृष्ण कुमार बॉयल, प्रवर्तन निरीक्षक विजयपाल यादव, नेफेड के प्रतिनिधि डॉ. आर साहू, सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
Next Story