राजस्थान
Alwar: रीट पात्रता परीक्षा 2024 की तैयारियों के संबंध में बैठक आयोजित
Tara Tandi
17 Feb 2025 7:56 PM IST

x
Alwar अलवर । अतिरिक्त जिला कलक्टर शहर श्रीमती बीना महावर की अध्यक्षता में आज कलक्ट्रेट के वीसी कक्ष में रीट पात्रता परीक्षा 2024 के तहत जिले में आयोजित होने वाली परीक्षा के सफल आयोजन की तैयारियों के संबंध में बैठक आयोजित हुई। इस दौरान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित वीसी में समस्त जिलों को परीक्षा के सफल आयोजन कराए जाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
एडीएम शहर श्रीमती महावर ने कहा कि रीट पात्रता परीक्षा 2024 के तहत 27 एवं 28 फरवरी को जिले में विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर भर्ती परीक्षा आयोजित होगी, अतः परीक्षा के सफल आयोजन के लिए संबंधित अधिकारी आपसी समन्वय स्थापित करते हुए माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर के दिशा-निर्देशों एवं गाइडलाइन की शत-प्रतिशत पालना सुनिश्चित करावंे।
उन्होंने बताया कि राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा 27 एवं 28 फरवरी को तीन पारियों में सम्पन्न होगी। परीक्षा के लिए अलवर जिला मुख्यालय एवं उपखण्ड मालाखेडा व रामगढ में 74 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 25 राजकीय परीक्षा केंद्र एवं 49 निजी परीक्षा केंद्र है। इन परीक्षा केंद्रों पर 22 हजार 59 परीक्षार्थियों की बैठक व्यवस्था है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक 10 केंद्रों पर एक एरिया सतर्कता दल, प्रत्येक 5 परीक्षा केंद्र पर एक जोनल सतर्कता दल, 74 पेपर कॉर्डिनेटर दल, 25 ओएमआर कम फ्लाइंग दल एवं 74 फील्ड सुपरवाइजर दल नियुक्त किए गए हैं।
उन्होंने बताया कि परीक्षा नियंत्रण कक्ष मिनी सचिवालय अलवर स्थित अतिरिक्त जिला कलक्टर शहर कार्यालय के कमरा नं. 122 में 25 फरवरी से 28 फरवरी तक प्रातः 6 बजे से परीक्षा समाप्ति पश्चात परीक्षा सामग्री जिले से रीट कार्यालय अजमेर के लिए रवाना होने तक संचालित होगा। नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर 0144-2345077 हैं। उन्होंने बताया कि परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थियों का एक घण्टे पूर्व प्रवेश बंद कर दिया जाएगा।
बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. प्रियंका, सीएमएचओ डॉ. योगेन्द्र शर्मा, डीईओ एवं एडीपीसी समसा श्री मनोज शर्मा सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
TagsAlwar रीट पात्रता परीक्षा 2024तैयारियों बैठक आयोजितAlwar REET Eligibility Exam 2024preparation meeting heldजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





