राजस्थान
Alwar: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों के संबंध में बैठक हुई आयोजित
Tara Tandi
2 Jun 2025 7:29 PM IST

x
Alwar अलवर । अतिरिक्त जिला कलक्टर शहर श्रीमती बीना महावर की अध्यक्षता में आज कलक्ट्रेट सभागार में 21 जून को जिले में मनाए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों के संबंध में बैठक आयोजित हुई।
अतिरिक्त जिला कलक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर इंदिरा गांधी स्टेडियम में ‘वन हैल्थ, वन अर्थ’ थीम पर प्रातः 7 से प्रातः 8 बजे तक आयोजित होने वाले जिला स्तरीय कार्यक्रम के अतिरिक्त मूसी महारानी छतरी, कंपनी बाग व बायोडाइवर्सिटी पार्क में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की समुचित तैयारियां समयबद्ध रूप से पूर्व में ही सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देश दिये कि जिला एवं ब्लॉक स्तर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम के लिए विभागीय योग प्रशिक्षकों एवं स्वयं सेवी संस्थाओं के योग प्रशिक्षकों का चयन करें एवं उनकी सूची उपलब्ध कराए।
उन्होंने सीएमएचओ को निर्देशित किया कि कार्यक्रम का प्रचार प्रसार फ्लैक्स व बैनर के जरिए कराकर आईईसी गतिविधियां आयोजित करावे ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों की कार्यक्रम में भागेदारी हो सके। उन्होंने निर्देश दिये कि कार्यक्रम स्थल पर मेडिकल टीम व एम्बुलेंस की व्यवस्था करे। साथ ही इसी प्रकार की व्यवस्थाएं भी ब्लॉक स्तर पर सुनिश्चित की जाए। उन्होंने यूआईटी के अधीक्षण अभियन्ता को निर्देशित किया कि समयबद्ध रूप से स्टेज निर्माण, माईक व्यवस्था,एलईडी स्क्रीन, लाईट व्यवस्था, जरनेटर आदि व्यवस्था सुनिश्चित करें। उन्होंने नगर निगम आयुक्त को निर्देशित किया कि कार्यक्रम स्थल पर पानी व साफ-सफाई व्यवस्था, शौचालय, डस्टबीन, एवं अग्नि शमन वाहन व्यवस्था करावे।
उन्होंने पुलिस विभाग के अधिकारियों को यातायात व कानून व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिये। उन्होंने महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी को निर्देशित किया कि जिले में विभागीय कार्मिकों को निर्देशित कर कार्यक्रम का ग्राम स्तर तक अधिकाधिक प्रचार प्रसार करावे। उन्होंने जिला परिषद अधिकारी को निर्देशित किया कि पंचायत समिति व ग्राम स्तर पर आयोजित होने वाले योग कार्यक्रम में सभी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित की जावे। उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि राजकीय व निजी विद्यालयों में योग दिवस पर कार्यक्रम आयोजित करावे। उन्होंने स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों से कहा कि योग कार्यक्रम के लिए योग प्रशिक्षकों की व्यवस्था करावे व उनकी सूची उपलब्ध करावे।
बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री तेजपाल सिंह, नगर निगम आयुक्त श्री जितेंद्र सिंह नरूका, एसई पीडब्लूडी श्री भुरी सिंह, आयुर्वेद विभाग के उप निदेशक श्री करण सिंह दहिया, सीएमएचओ डॉ, योगेन्द्र शर्मा, सहायक निदेशक श्री सुरेश वर्मा, जिला खेल अधिकारी श्रीमती अंजना शर्मा सहित संबंधित अधिकारी एवं स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
TagsAlwar अंतरराष्ट्रीय योग दिवसतैयारियों बैठक आयोजितAlwar International Yoga Daypreparation meeting heldजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





