राजस्थान
Alwar: करणी माता मेले की व्यवस्थाओं के संबंध में बैठक आयोजित
Tara Tandi
18 March 2025 6:36 PM IST

x
Alwar अलवर । अतिरिक्त जिला कलक्टर शहर श्रीमती बीना महावर की अध्यक्षता में आज आगामी 30 मार्च से 6 अप्रेल तक आयोजित होने वाले बाला किला स्थित करणी माता के मेले की व्यवस्थाओं की तैयारियों के संबंध में बैठक आयोजित हुई।
बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर शहर ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को मेले के सफल आयोजन हेतु आपसी समन्वय रखते हुए साैंपे गये दायित्वों को यथासमय पर पूर्ण करने के निर्देश दिये। उन्होंने बताया कि मेले में श्रृद्धालुओं के प्रवेश का समय प्रातः 6 बजे से सांय 7 बजे तक रहेगा। उन्होंने सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि वन नाका से मन्दिर तक के रास्ते में निर्मित नई सडक पर श्रृद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जहां आवश्यक हो वहां स्पीड ब्रेकर संकेतक आदि लगाए जाएं। उन्होंने नगर निगम के अधिकारी को निर्देश दिये कि मेले में नियमित रूप से साफ-सफाई कराने के साथ कचरे का उठाव करावे। साथ ही उन्होंने निर्देश दिए कि मेले में आवश्यकतानुसार पेयजल की व्यवस्था करावे एवं निर्धारित जगहों पर मोबाइल टॉयलेट लगवाएं। उन्होंने जिला परिवहन अधिकारी को निर्देश दिए कि मेले में वृद्ध, असहाय एवं दिव्यांग लोगों को लाने व ले जाने के लिए एक अलवर वाहिनी की व्यवस्था सुनिश्चित करें।
उन्होंने निर्देश दिये कि भण्डारे करने की अनुमति देते समय आयोजनकर्ता को पर्याप्त संख्या में भण्डारा स्थल पर कचरा पात्र रखने के लिए पाबन्द करें एवं कचरे का निस्तारण विधिवत रूप में करें। सुनिश्चित करावे कि कचरा वन क्षेत्र में नहीं फेंके तथा भंडारे में प्रसाद हेतु प्लास्टिक डिस्पोजल उत्पाद का उपयोग प्रतिबंधित रहेगा। पेड के पत्तांे से बने पत्तल, दूने एवं मिट्टी के कुल्हडों का प्रयोग करे। उन्होंने कहा कि मेला क्षेत्र में डी.जे. व लाउडस्पीकर पर प्रतिबंधित रहेगा। इसकी पालना सुनिश्चित करावे। उन्होंने कहा कि प्रसाद की दुकानों का स्थान इस प्रकार निर्धारित करें कि श्रद्धालुओं को आने-जाने में असुविधा नहीं हो। उन्होंने कहा कि मेला स्थल एवं बाला किला क्षेत्र में पॉलिथिन की थैलियॉ व प्लास्टिक डिस्पोजेबल उत्पाद ले जाने व उपयोग करने पर प्रतिबंध रहेगा। उन्होंने सीएमएचओ को निर्देश दिये कि मेला स्थल पर आमजन को चिकित्सा उपलब्ध कराने हेतु चिकित्सा दलों का गठन कर आवश्यकतानुसार चिकित्सक एवं पैरा मैडिकल स्टाफ लगाएं।
उन्होंने नगर विकास न्यास के अधीक्षण अभियन्ता को मेला स्थल पर रोशनी, सीसीटीवी कैमरे इत्यादि व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। मंदिर तक जाने वाले रास्ते पर श्रृद्धालुओं के अल्पकालीन विश्राम हेतु छाया एवं पानी की व्यवस्था कराए। उन्होंने कहा कि मेले में शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु पुलिस बल व महिला पुलिस की पुख्ता व्यवस्था की जायें। उन्होंने कहा कि चार पहिया वाहनों को वन विभाग के नाके से आगे जाने की अनुमति नहीं दी जायेगी किन्तु मेला व्यवस्था में लगे वाहनों को आने-जाने की अनुमति रहेगी। उन्होंने कहा कि मेला स्थल पर नियंत्रण कक्ष स्थापित कर वायरलैस सैट उपलब्ध कराया जायेगा। उन्होंने कहा कि मेला स्थल पर अग्निशमन वाहन रखा जायें।
बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री तेजपाल सिंह, उपखण्ड अधिकारी श्री यशार्थ शेखर, पुलिस उपाधीक्षक ग्रामीण शिवानी, सीएमएचओ डॉ. योगेन्द्र शर्मा, नगर विकास न्यास के अधीक्षण अभियन्ता श्री तैयब खान, एसीएफ सरिस्का श्री अंकुश जिंदल, एसीएफ अलवर श्री पुष्पेन्द्र सिंह शेखावत, तहसीलदार अलवर रश्मि शर्मा, करणी माता मंदिर के महन्त श्री उमेश शर्मा सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे एवं करणी माता मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारी उपस्थित थे।
TagsAlwar करणी माता मेलेव्यवस्था संबंधबैठक आयोजितAlwar Karni Mata Fairarrangements relatedmeeting organisedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





