राजस्थान

Alwar जूडो खेल प्रतियोगिता का आयोजन: महिला वर्ग में प्रिया रहीं विजेता, मेडल देकर किया गया सम्मानित

SANTOSI TANDI
11 Oct 2023 7:36 AM GMT
Alwar जूडो खेल प्रतियोगिता का आयोजन: महिला वर्ग में प्रिया रहीं विजेता, मेडल देकर किया गया सम्मानित
x
आयोजन: महिला वर्ग में प्रिया रहीं विजेता, मेडल देकर किया गया सम्मानित
राजस्थान राज ऋषि भरतरी मत्स्य कॉलेज अलवर की ओर से आयोजित अंतर महाविद्यालय खेल प्रतियोगिता में आज जूडो ,बास्केटबॉल और योग प्रतियोगिताओं का शुभारंभ मत्स्य कॉलेज की ओर में आयोजित किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ बानसूर डीएसपी सुनील जाखड़ और विश्वविद्यालय खेल प्रभारी गंगा सहाय गुर्जर ने किया।
इस दौरान आज जूडो प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमे महिला वर्ग 48 किलोग्राम में प्रिया (राठ महिला कॉलेज) ने प्रथम स्थान और धर्मा स्वामी (पार्वती कॉलेज बानसूर) ने दूसरा स्थान हासिल किया। वहीं पुरुष वर्ग 60 किलोग्राम में अंकित कुमार (बहरोड कॉलेज) ने प्रथम स्थान और कोसेंद्र (बी आर कॉलेज अलवर) ने दूसरा स्थान व सुरेश चन्द (मत्स्य कॉलेज बानसूर )ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
Next Story