राजस्थान

Alwar: 21 जून को जिलेभर में धूमधाम से मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

Tara Tandi
20 Jun 2025 7:54 PM IST
Alwar: 21 जून को जिलेभर में धूमधाम से मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस
x
Alwar अलवर । केंद्रीय पर्यावरण एवं वन मंत्री तथा अलवर सांसद श्री भूपेन्द्र यादव 21 जून को ‘योगा फॉर वन अर्थ वन हैल्थ’ थीम पर आयोजित होने वाले 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रातः 6ः15 बजे पुराना सूचना केंद्र कम्पनी बाग के सामने एवं प्रातः 6ः45 बजे इंदिरा गांधी स्टेडियम में आयोजित अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। इस दौरान जिले के जनप्रतिनिधिगण भी मौजूद रहेंगे।
जिला कलक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अलवर जिला मुख्यालय पर 5 स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित होंगे, जिनमें मुख्य कार्यक्रम इंदिरा गांधी स्टेडियम तथा मूसी महारानी छतरी, कंपनी बाग, बायोडाइवर्सिटी पार्क एवं सरिस्का क्षेत्र के साथ-साथ उपखण्ड एवं ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर प्रातः 6ः30 बजे से प्रातः 8 बजे तक योग दिवस के कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसके साथ ही जिलेभर में आयुष्मान आरोग्य मंदिर, पर्यटन स्थलों और सरकारी एवं गैर-सरकारी संस्थानों में भी योगाभ्यास का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रमों के प्रारम्भ में प्रातः 6ः30 बजे से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के उद्बोधन का लाइव प्रसारण किया जाएगा। उन्होंने जिले के नागरिकों से स्वस्थ जीवन शैली के लिए योग को दैनिक दिनचर्या में अपनाने का आह्वान किया है।
Next Story