राजस्थान
Alwar: बालिकाओं ने पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
Tara Tandi
19 Jun 2025 7:20 PM IST

x
Alwar अलवर । केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री तथा अलवर सांसद श्री भूपेंद्र यादव के नेतृत्व में वी-शक्ति ट्रस्ट द्वारा आज चिकानी स्थित एलआईईटी कॉलेज परिसर में अलवर सांसद खेल उत्सव के द्वितीय चरण के अंतर्गत आयोजित समर कैंप के नवें दिन ईटाराणा छावनी में बालिकाओं की 5 किमी मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। मैराथन में बालिकाओं ने ईटाराणा पैलेस छावनी के मुख्य मार्गों से होते हुए ईटाराणा पैलेस तक दौड लगाकर स्वस्थ जीवनशैली का संदेश दिया।
इसके उपरान्त बालिकाओं द्वारा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत एलआईईटी. कॉलेज परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान समर कैंप में भाग ले रही सभी बालिकाओं ने अपनी मां के नाम पर एक-एक पौधा लगाने की शपथ ली एवं अपने-अपने गांव में भी अभियान के तहत अधिक से अधिक ग्रामीणों को इस अभियान से जोडने एवं गांव को हराभरा बनाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर बालिकाओं ने कहा कि केंद्रीय वन मंत्री श्री भूपेंद्र यादव द्वारा अलवर जिले में खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए अलवर सांसद खेल उत्सव शुरू किया गया है, वह सराहनीय है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों के प्रतिभावान खिलाडियों की खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए अच्छा खेल मंच मिला है जिससे खिलाडियों को खेल जगत में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने तथा अपने गांव व जिले का नाम रोशन करने का अवसर मिलेगा।
इस दौरान वी-शक्ति ट्रस्ट की फाउंडर श्रीमती प्रज्ञा यादव एवं प्रशिक्षक एवं बडी संख्या में प्रशिक्षणार्थी बालिका खिलाडी मौजूद रही।
TagsAlwar बालिकाओंपौधारोपण दियापर्यावरण संरक्षण संदेशAlwar girlstree plantation givenenvironmental protection messageजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia aewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





