राजस्थान

Alwar: वन मंत्री ने 27 अप्रैल को राज्यपाल ओमप्रकाश माथुर की यात्रा से जुड़ी तैयारियों का जायजा'

Tara Tandi
24 April 2025 8:10 PM IST
Alwar: वन मंत्री ने 27 अप्रैल को राज्यपाल ओमप्रकाश माथुर की यात्रा से जुड़ी तैयारियों का जायजा
x
Alwar अलवर । पर्यावरण एवं वन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री संजय शर्मा ने प्रताप ऑडिटोरियम में पहुंचकर 27 अप्रैल को सिक्किम के राज्यपाल श्री ओमप्रकाश माथुर की अलवर में प्रस्तावित यात्रा के तहत आयोजित किये जाने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों का जायजा लिया।
मंत्री श्री शर्मा ने प्रताप ऑडिटोरियम में पहुंच कर यूआईटी व पुलिस के अधिकारियों को कार्यक्रम की तैयारियों के संदर्भ में चर्चा कर निर्देशित किया कि कार्यक्रम प्रवेश, बैठक, मंच, ई लाइब्रेरी के वर्चुअल उद्घाटन की व्यवस्था आदि के साथ रूट व लाइब्रेरी के निरीक्षण की पुख्ता तैयारियां करना सुनिश्चित करें। उन्होंने की जा रही व्यवस्थाओ का बारीकी से जायजा लिया।
इस दौरान केंद्रीय वन मंत्री के निजी सहायक श्री नितिन चौधरी, पुलिस उपाधीक्षक श्री अंगद, यूआईटी के अधिशाषी अभियंता श्री अशोक मदान व श्री कुमार संभव अवस्थी, पं.जले सिंह, श्री सतीश यादव, श्री अमित गोयल, श्री अरुण जैन मौजूद रहें।
Next Story