राजस्थान
Alwar: वन मंत्री ने शिक्षा के विकास के लिए राज्य और केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता पर जताया विश्वास
Tara Tandi
30 April 2025 6:59 PM IST

x
Alwar अलवर । पर्यावरण एवं वन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री संजय शर्मा बुधवार को राजकीय राजऋषि महाविद्यालय में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भामाशाह सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
मंत्री श्री शर्मा ने कहा कि राजऋषि महाविद्यालय का शिक्षा के क्षेत्र में गौरवशाली इतिहास रहा है। उन्होंने महाविद्यालय के विकास में योगदान देने वाले खासतौर पर महाविद्यालय में प्रकृति संरक्षण के कार्य कराने वाले भामाशाहों व महाविद्यालय स्टाफ को साधुवाद दिया। उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषय पर संकल्पबद्ध होकर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति आधुनिक शिक्षा की मांग के अनुरूप होने के साथ भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों को आगे बढाने वाली है। उन्होंने अलवर शहर में पटरी पार क्षेत्र में बेटियों के लिए महाविद्यालय खुलवाने की मांग इस बजट में पूरी होने, बेटियों के लिए सैनिक स्कूल, राजगढ में केंद्रीय विद्यालय, पॉलोटेक्निकल कॉलेज, पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में सीट क्षमता में वृद्धि 15 करोड रूपये की राशि से अलवर में डिजिटल प्लेनेटेरियम जैसे कार्य किए जा रहे हैं।
ये की घोषणाएं
उन्होंने महाविद्यालय में विधायक निधि कोष से बोरिंग कराने, बेटियों के लिए पिंक टॉयलेट बनवाने व एक कॉमन टॉयलेट बनवाने के साथ महाविद्यालय में विभिन्न संकायों को जोडने वाली डामर सडकें बनवाने की घोषणा करने के साथ महाविद्यालय में अलवर सांसद एवं केंद्रीय मंत्री श्री भूपेन्द्र यादव के सहयोग से ई-लाइब्रेरी बनवाने का विश्वास दिलाया। साथ ही उन्होंने कहा कि महाविद्यालय के विकास के लिए निरन्तर सहयोग करेंगे।
इनका किया लोकार्पण व शिलान्यास
मंत्री श्री शर्मा ने 44.85 लाख रूपये की लागत से कराए गए स्मार्ट लैब, गर्ल्स कॉमन रूम, आईक्यूएसी कक्ष व रिसर्च लैब के नव निर्माण कार्य, 20 लाख रूपये की लागत से निर्मित वनस्पति शास्त्र उपकरण प्रयोगशाला व 4 लाख रूपये की लागत राशि से निर्मित रूसा योजनान्तर्गत राजऋषि महाविद्यालय परिसर में योगा केंद्र, राजऋर्षि महाविद्यालय विकास समिति द्वारा 34.50 लाख रूपये की लागत से निर्मित सोलर प्लांट एवं वनस्पति उद्यान, 2.5 लाख रूपये की लागत से निर्मित रसायन विज्ञान उद्यान का लोकार्पण किया। वहीं 9.65 लाख रूपये की लागत से महाविद्यालय में बनने वाले प्राणीशास्त्र प्रयोगशाला के कार्य का शिलान्यास किया।
इनका किया सम्मान
मंत्री श्री शर्मा ने राजऋषि महाविद्यालय में विभिन्न विकास कार्यों में सहयोग करने पर डॉ. अनिता गुप्ता, डॉ. अशोक नागर, डॉ. ममता तिवाडी, डॉ. ऋतु माथुर, डॉ. राजेन्द्र शर्मा, डॉ. राजेश मीना, डॉ. अर्चना वशिष्ठ, श्री सूर्यकान्त भारद्वाज, अखिल भारतीय पर्यावरण एवं गौ संरक्षण मंच (अरनिमा सोशल वेल्फेयर फाउंडेशन), पायल सैनी लक्ष्मी बाई मार्शल आर्ट, श्री किशन गुप्ता, जैन इरिगेशन, कृषि विपणन, यश बैंक, बैंक ऑफ बडोदा, केनरा बैंक के प्रतिनिधियों को दुपट्टा ओढाकर व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मान किया। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने वाले विद्यार्थियों व महाविद्यालय के मेधावी विद्यार्थियों का भी प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मान किया।
राजऋषि महाविद्यालय के प्राचार्य श्री गोपीचंद पालीवाल ने महाविद्यालय का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि महाविद्यालय के प्रोफेसरों द्वारा विद्यार्थियों के बैठने के लिए कुर्सियों की व्यवस्था, जूलोजिकल गार्डन व सरस्वती गार्डन को विकसित कराने में सहयोग किया गया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि श्री के.जी खण्डेलवाल व डॉ. गंगा श्याम गुर्जर ने अपने सम्बोधन में महाविद्यालय के शिक्षा के क्षेत्र में योगदान और हाल ही में महाविद्यालय में हुए विकास कार्यों की सराहना की। प्रो. डॉ. अनुज शर्मा ने आगन्तुकों का आभार जताया। मंच संचालन डॉ. संजय दरगन व डॉ. ऋतु माथुर ने किया।
इस अवसर पर बाबूशोभाराम राजकीय कला महाविद्यालय के प्राचार्य श्री अशोक आर्य, श्रीमती शशि तिवाडी, पं. जलेसिंह, श्री जितेन्द्र राठौड, डॉ. राजेश यादव, डॉ. एन.एल शर्मा, श्री दिगम्बर सैनी, श्री अश्वनी जावली, श्री रामावतार शर्मा, श्री राजेश सैनी सहित प्रबुद्ध व्यक्ति एवं महाविद्यालय स्टाफ एवं बडी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे।
TagsAlwar वन मंत्री शिक्षाविकास राज्यकेंद्र सरकारप्रतिबद्धता जताया विश्वासAlwar Forest MinisterEducationDevelopmentStateCentral Governmentexpressed commitment and confidenceजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





