राजस्थान
Alwar: जिले में करीब डेढ़ लाख किसानों की बनी फार्मर आईडी
Tara Tandi
18 March 2025 7:29 PM IST

x
Alwar अलवर । एग्रीस्टैक योजना के तहत किसानों को सशक्त करने के उद्देश्य से आयोजित किए जा रहे किसान रजिस्ट्री शिविर में आज जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में शिविर आयोजित हुए जिसमें अब तक 123056 किसानों की आईडी बनाई गई एवं 126460 किसान केवाईसी तथा 123056 किसान भूमि सत्यापन किए गए। इस दौरान उपस्थित किसानों को केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं से लाभांवित कराया गया।
कार्यवाहक जिला कलक्टर श्री किशोर कुमार ने बताया कि किसान रजिस्ट्री शिविरों में अब तक जिले की तहसील क्षेत्रों में 123056 किसानों की आईडी बनाई गई तथा अलवर जिले में जिला प्रशासन द्वारा नवाचार करते हुए इन शिविरों में केंद्र व राज्य सरकार की अन्य योजनाओं का लाभ भी किसानों को दिया जा रहा है जिसके तहत उक्त शिविरों में 32889 आयुष्मान कार्ड बनाए गए, 2807 पीएम सूर्यघर बिजली, 3856 लोगों की सामाजिक सुरक्षा पेंशन का भौतिक सत्यापन, 4032 मृदा कार्ड वितरित किए गए, 1374 फसल बीमा वितरण, 6676 मंगला पशु बीमा व 3336 किसान क्रेडिट कार्ड वितरण, 14795 नरेगा फार्म भराए गए, 1255 जन्म-मृत्य प्रमाण पत्र बनाए गए, 1928 पीएम आवास योजना रजिस्ट्रेशन, 384 किसान कार्ड वितरण व अन्य, 836 प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, 661 प्रधानमंत्री जीवन बीमा योजना एवं 245 अटल बीमा पेंशन योजना से जोड़ कर आमजन को लाभांवित किया गया।
TagsAlwar जिलेकरीब डेढ़ लाख किसानोंबनी फार्मर आईडीAlwar districtabout 1.5 lakh farmersFarmer ID madeजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





