राजस्थान

Alwar : फार्मर रजिस्ट्री शिविर में अब तक बनी 24568 किसानों की फार्मर आईडी

Tara Tandi
18 Feb 2025 7:12 PM IST
Alwar : फार्मर रजिस्ट्री शिविर में अब तक बनी 24568 किसानों की फार्मर आईडी
x
Alwar अलवर । एग्रीस्टैक योजना के तहत किसानों को सशक्त करने के उद्देश्य से आयोजित किए जा रहे किसान रजिस्ट्री शिविर में आज जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में शिविर आयोजित हुए जिसमें अब तक 24568 किसानों की आईडी बनाई गई एवं 25784 किसान केवाईसी तथा 24568 किसान भूमि सत्यापन किए गए। इस दौरान उपस्थित किसानों को केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं से लाभांवित कराया गया।
जिला कलक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला ने बताया कि किसान रजिस्ट्री शिविरों में अब तक जिले की तहसील क्षेत्रों में 24568 किसानों की आईडी बनाई गई तथा अलवर जिले में जिला प्रशासन द्वारा नवाचार करते हुए इन शिविरों में केंद्र व राज्य सरकार की अन्य योजनाओं का लाभ भी किसानों को दिया जा रहा है जिसके तहत उक्त शिविरों में 8871 आयुष्मान कार्ड बनाए गए, 479 पीएम सूर्यघर बिजली, 1614 लोगों की सामाजिक सुरक्षा पेंशन का भौतिक सत्यापन, 893 मृदा कार्ड वितरित किए गए, 1190 फसल बीमा वितरण, 3922 मंगला पशु बीमा व 715 किसान क्रेडिट कार्ड वितरण, 3670 नरेगा फार्म भराए गए, 277 जन्म-मृत्य प्रमाण पत्र बनाए गए, 582 पीएम आवास योजना रजिस्ट्रेशन, 157 किसान कार्ड वितरण व अन्य, 338 प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, 223 प्रधानमंत्री जीवन बीमा योजना एवं 102 अटल बीमा पेंशन योजना से जोड़ कर आमजन को लाभांवित किया गया।
Next Story