राजस्थान

Alwar: जिला कलक्टर कार्यालय में कर्मचारियों ने मांगों को लेकर दिया ज्ञापन

Admindelhi1
20 July 2024 2:17 PM IST
Alwar: जिला कलक्टर कार्यालय में कर्मचारियों ने मांगों को लेकर दिया ज्ञापन
x

अलवर: अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी महासंघ ने केन्द्रीय बजट में कर्मचारियों की मांगों को लेकर जिला कलक्टर कार्यालय में प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन दिया। जिलाध्यक्ष डीके गुर्जर ने बताया कि आठवें वेतन आयोग का गठन, पुरानी पेंशन योजना जारी रखने, नई पेंशन योजना में काटी गई राशि वापस करने, आयकर छूट की सीमा 8 लाख करने सहित कई मांगें की गई हैं।

ज्ञापन देने वालों में ग्राम विकास अधिकारी संघ के ब्लॉक अध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता, शारीरिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष माखन सिंह गुर्जर, चमन जैन, नरेंद्र जैन, मुख्तयार सिंह और राजस्व विभाग के मुकेश मीना शामिल थे।

Next Story