राजस्थान

Alwar: मुख्यमंत्री घुमन्तु आवास योजना हेतु पात्रा आवेदक करें पोर्टल पर ऑनलाईन आवेदन

Tara Tandi
4 April 2025 1:44 PM IST
Alwar: मुख्यमंत्री घुमन्तु आवास योजना हेतु पात्रा आवेदक करें पोर्टल पर ऑनलाईन आवेदन
x
Alwar अलवर । सामाजिकन्याय एवं अधिकारिता विभाग के उप निदेशक ने बताया कि मुख्यमंत्री घुमन्तु आवास योजनान्तर्गत लाभ प्राप्त करने हेतु ऐसे पात्रताधारी विमुक्त, घुमन्तु एवं अर्द्ध घुमन्तु समुदाय के आवासहीन व्यक्ति एवं परिवार जिन्हे कि पंचायती राज विभाग व स्थानीय निकाय विभाग द्वारा सर्वे कर आवासीय पट्टे वितरित किये गये है। वे व्यक्ति या परिवार स्वयं का मकान बनवाने के लिए आर्थिक सहायता हेतु ई-मित्र कियोस्क एवं सिटिजन के माध्यम से (SSo.Rajasthan.gov.in → SJMS SMS → CM GhumantuAawas Yojna) पोर्टल पर ऑनलाईन आवेदन कर संबंधित विकास अधिकारी (पंचायत समिति), अधिशाषी अधिकारी (नगर निगम, परिषद, पालिका) को प्रेषित कर सकते है। योजना की अधिक जानकारी हेतु आवेदक संबंधित पंचायत समिति, नगर निगम, परिषद, पालिका में सम्पर्क कर सकते है।
उल्लेखनीय है कि विभाग द्वारा स्थायी आश्रय और आवास से वंचित डी-नोटिफाइड ट्राइब्स के परिवारों हेतु मुख्यमंत्री घुमन्तु आवास योजना संचालित की गई है। इस हेतु विभाग द्वारा ‘सीएम घुमन्तु आवास योजना’ पोर्टल प्रारम्भ किया गया है।
Next Story