Alwar: हैवेल्स कंपनी के पास ड्यूटी से घर लौट रहे युवक को डंपर ने कुचला
![Alwar: हैवेल्स कंपनी के पास ड्यूटी से घर लौट रहे युवक को डंपर ने कुचला Alwar: हैवेल्स कंपनी के पास ड्यूटी से घर लौट रहे युवक को डंपर ने कुचला](https://jantaserishta.com/h-upload/2025/02/06/4365237-2-11.webp)
अलवर: एमआईए स्थित हैवेल्स कंपनी के पास पैदल जा रहे एक युवक को मंगलवार रात करीब आठ बजे डंपर ने कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों ने तीन घंटे तक सड़क जाम रखा। सात दिन में एक ही घर में यह दूसरी मौत है। इससे पहले 7 दिन पहले युवक के दादा की घर पर ही मौत हो गई थी।
इस हादसे में जारेड़ा गांव निवासी 26 वर्षीय दीपक राजपूत पुत्र माधोसिंह राजपूत की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद परिजन रात 11 बजे तक सड़क जाम कर बैठे रहे। दूसरे दिन बुधवार सुबह भी शव को ले जाने की अनुमति नहीं दी गई। पुलिस पूरी रात घटनास्थल पर रही। अब सुबह भी बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। परिवार की महिलाएं सारी रात रोती रहीं। मृतक के दादा की मृत्यु मात्र 7 दिन पहले हुई थी।
फैक्ट्री से घर लौटते समय हुआ हादसा: एमआईए थानाधिकारी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि दीपक हैवेल्स कंपनी में काम करता था। वह रात को फैक्ट्री से घर लौट रहा था। रास्ते में एक डम्पर ने उसे कुचल दिया। घटना के बाद डम्पर चालक फरार हो गया। रिश्तेदारों ने मृतक के परिवार को सूचना दी। इसके बाद लोग घटनास्थल पर पहुंच गए और सड़क जाम कर दिया। परिवार के सदस्य धरने पर बैठ गए।
![Admindelhi1 Admindelhi1](/images/authorplaceholder.jpg?type=1&v=2)