राजस्थान

Alwar: 17 अप्रैल को मिनी सचिवालय के कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला स्तरीय जनसुनवाई'

Tara Tandi
15 April 2025 8:00 PM IST
Alwar: 17 अप्रैल को मिनी सचिवालय के कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला स्तरीय जनसुनवाई
x
Alwar अलवर । त्रि-स्तरीय जनसुनवाई व्यवस्था के अंतर्गत जिला मुख्यालय स्थित मिनी सचिवालय के कलक्ट्रेट सभागार में आगामी 17 अप्रैल (गुरुवार) को प्रातः 11 बजे से जिला स्तरीय जनसुनवाई आयोजित की जाएगी। इस जनसुनवाई की अध्यक्षता जिला कलेक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला करेंगी।
जनसुनवाई के दौरान जिले के विभिन्न हिस्सों से आने वाले नागरिक अपनी व्यक्तिगत, सामूहिक एवं विभागीय समस्याएं प्रशासन के समक्ष रख सकेंगे। इस अवसर पर जिला प्रशासन एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहेंगे, जो मौके पर ही समस्याओं की सुनवाई कर उनका यथासंभव समाधान सुनिश्चित करने का प्रयास करेंगे।
जनसुनवाई का मुख्य उद्देश्य है कि आम नागरिकों को अपनी शिकायतों के समाधान हेतु उच्च स्तर पर सीधे पहुंच मिल सके तथा बिना किसी बाधा के वे अपनी बात जिला प्रशासन तक पहुँचा सकें। इससे प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता बढ़ेगी और नागरिकों में विश्वास भी सुदृढ़ होगा।
जिला प्रशासन ने नागरिकों से अनुरोध किया है कि वे जनसुनवाई में निर्धारित समय पर उपस्थित होकर अपने प्रकरणों से संबंधित समस्त आवश्यक दस्तावेज साथ लाएं, जिससे सुनवाई प्रक्रिया सुचारु रूप से संचालित की जा सके और समस्याओं का त्वरित समाधान संभव हो सके।
Next Story