राजस्थान
Alwar: जिला कलेक्टर ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की राजस्व संबंधित कार्यों की समीक्षा
Tara Tandi
8 April 2025 7:32 PM IST

x
Alwar अलवर । जिला कलक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समस्त उपखण्ड स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर राजस्व संबंधित कार्यों की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जिला कलक्टर ने उपखंड अधिकारियों एवं तहसीलदारों को तत्परता से कार्य करते हुए राजस्व संबंधित कार्यों को गुणवत्तापूर्ण एवं निर्धारित समयावधि में नियमानुसार निस्तारित करने के निर्देश दिए। उन्होंने ऑनलाइन म्यूटेशन, ऑनलाइन सीमाज्ञान एवं भूमि रूपांतरण संबंधित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिये कि लंबित प्रकरणों को टाइमलाइन अनुसार निस्तारित करें। साथ ही ऑनलाइन सीमाज्ञान कार्य को अभियान चलाकर संपादित करें। उन्होंने बजट घोषणा वर्ष 2025-26 में भूमि आवंटन की वस्तु स्थिति जानकर त्वरित कार्यवाही करते हुए बजट घोषणाओं के लिए भूमि आवंटन करवाने के निर्देश दिए, ताकि आमजन को बजट घोषणाओं का जल्द से जल्द लाभ मिल सके।
जिला कलक्टर ने राजस्व प्रकरणों के कोर्ट केसेज डिस्पोजल की समीक्षा करते हुए उपखंड अधिकारियों को निर्देश दिये कि प्रकरणों के निस्तारण के लिए आगामी तीन माह में अभियान चलाकर 10 साल से अधिक समय के लंबित प्रकरणों में से कम से कम 50 प्रतिशत प्रकरणों का नियमानुसार निस्तारण कराएं तथा जीसीएमएस पोर्टल पर केसेज को नियमित अपलोड करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कार्यालयों में ई- फाइलिंग प्रणाली को शत- प्रतिशत लागू करने एवं ई-फाइलों के औसत निस्तारण समय को 4 घंटे से कम रखने के निर्देश दिए। उन्होंने उपखण्ड अधिकारियों को निर्देशित किया कि मुख्यमंत्राी कार्यालय, पिंक लेटर, राजस्व मंत्री लेटर एवं जनसुनवाई संबंधी प्रकरणों का जवाब प्राथमिकता से टाइमलाइन अनुसार भिजवाएं। उन्होंने फार्मर रजिस्ट्री शिवरों में अच्छी प्रगति के लिए सभी राजस्व अधिकारियों की सराहना करते हुए कहा कि शिविरों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले तीन उपखंड अधिकारियों, तीन तहसीलदार एवं पांच पटवारियों को सम्मानित किया जाएगा।
बैठक में उपखंड अधिकारी अलवर श्री यशार्थ शेखर एवं तहसीलदार अलवर श्रीमती रश्मि शर्मा सहित वीसी से समस्त उपखण्ड अधिकारी एवं तहसीलदार जुडे।
TagsAlwar जिला कलेक्टरवीडियो कॉन्फ्रेंसिंगमाध्यम राजस्वसंबंधित कार्यों समीक्षाAlwar District Collectorvideo conferencingrevenue throughreview related worksजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





