राजस्थान
Alwar: जिला कलेक्टर ने किया पौधारोपण, मिनी सचिवालय को एनर्जी एफिशिएंट बनाने की पहल
Tara Tandi
2 April 2025 5:30 PM IST

x
Alwar अलवर । जिला कलक्टर के निर्देशन में जिला प्रशासन के मिनी सचिवालय को ग्रीन बिल्डिंग अवधारणा के तहत 'एनर्जी एफिसिएंट बिल्डिंग' बनाने के अभिनव नवाचार के तहत आज सीएसआर के सहयोग से मियावाकी पद्धति से भवन में पौधे लगाने के कार्य का शुभारंम जिला कलक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला की अगुवाई में हुआ।
जिला कलक्टर ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा आज अर्णिमा सोशल वेलफेयर सोसायटी के सहयोग एवं चैम्बर ऑफ कॉमर्स अलवर के सीएसआर सहयोग के तहत आज 400 पौधे लगाकर मिनी सचिवालय के भवन को एनर्जी एफिसिएंट बिल्डिंग बनाने के नवाचार कार्य का शुभारंम हुआ। उन्होंने बताया कि इस नवाचार के तहत वन विभाग के तकनीकी सहयोग से मिनी सचिवालय परिसर में खाली पेचेज में सीएसआर के माध्यम से मियावाकी पद्धति से सघन पौधारोपण किया जाएगा, जिससे मिनी सचिवालय का स्वरूप ग्रीन इमारत के रूप में उभरेगा।
उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व पर्यावरण संरक्षण एवं हरित आवरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सीएसआर एवं कर्मचारियों के सहयोग से मिनी सचिवालय भवन में गैलरी आदि स्थानों पर गमलो में पौधे लगाए गए है।
इस अवसर पर एडीएम शहर श्रीमती बीना महावर, उप वन संरक्षक अलवर श्री राजेंद्र हुड्डा, अलवर चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष राजेश गुप्ता, श्री यशवंत मीणा, श्री सुधीर माथुर, श्री क्षितिज माथुर, श्री सतीश मोदी , श्री नवीन सेन, श्री अशोक पाठक, पं. नथूराम शास्त्राी, श्री मोहित सिंह, श्री आशीष गुप्ता, श्री नवीन कुमार, श्री आशीष रावत, श्री रामचरण शर्मा, श्री राजेंद्र सिंह भाटी, श्री भीम सिंह, श्री नेतराम, श्री राकेश वर्मा, श्री अशीमा माथुर, श्रीमती माया गुप्ता, श्री राजदीप शर्मा सहित गणमान्य नागरिक उपस्थिति रहे।
TagsAlwar जिला कलेक्टरकिया पौधारोपणमिनी सचिवालयएनर्जी एफिशिएंट बनाने पहलAlwar District Collectordid plantationmini secretariatinitiative to make energy efficientजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





