राजस्थान

Alwar: जिला कलेक्टर ने ली जलदाय विभाग की समीक्षा बैठक

Tara Tandi
28 April 2025 7:33 PM IST
Alwar: जिला कलेक्टर ने ली जलदाय विभाग की समीक्षा बैठक
x
Alwar अलवर । जिला कलक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला की अध्यक्षता में आज मिनी सचिवालय स्थित कलक्ट्रेट सभागार में ग्रीष्म ऋतु में पेयजल उपलब्धता की तैयारियों एवं जल जीवन मिशन की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित हुई।
जिला कलक्टर ने बैठक में जलदाय विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि ग्रीष्मकाल के दौरान समस्त अधिकारी तत्परता से कार्य करते हुए पेयजल संबंधित शिकायतों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान करें। उन्होंने निर्देश दिये कि विधायक निधि, बजट घोषणा व स्टेट प्लान के तहत अलवर शहर के लिए नये स्वीकृत 73 ट्यूबवेल को 10 मई तक चालू करने के निर्देश दिये।
जलदाय विभाग के अतिरिक्त मुख्य अभियंता श्री भवानी सिंह शेखावत ने अवगत कराया कि अलवर शहर के लिए विभिन्न मदो में स्वीकृत 73 नये ट्यूबवेल में से 27 ट्यूबवेल चालू हो गये है जिनसे प्रतिदिन अतिरिक्त 20 लाख लीटर से अधिक पेयजल आपूर्ति शुरू हो गयी है। 10 नये ट्यूबवेल की ड्रीलिग हो गई है। 2 दिवस उनको चालू कर दिया जायेगा जिनसे करीब 8 लाख लीटर अतिरिक्त पानी प्रतिदिन मिलेगा। शेष ट्यूबवेल की ड्रीलिग व कमीशनिंग का कार्य 10 मई तक करा दिया जाएगा इन सभी ट्यूबवेल चालू होने से प्रतिदिन 50 लाख लीटर से अधिक पेयजल की आपूर्ति अलवर शहर में होगी।
जिला कलक्टर ने जलदाय विभाग के पेजलय शिकायत समाधान प्रकोष्ठ में प्राप्त शिकायतों की प्रगति एवं समाधान की जानकारी लेकर परिवादों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान के निर्देश दिए तथा कलक्ट्रेट में पेयजल समस्या संबंधी समाधान के लिए वार रूम में आने वाली परिवेदनाओं व अलवर वाटर मॉनिटरिंग सिस्टम’ पोर्टल पर आ रही पेयजल संबंधी परिवेदनाओं का त्वरित निराकरण करे।
उन्होंने जलदाय विभाग के सहायक अभियन्ताओं को निर्देश दिए कि अलवर शहर में कल से ही प्रातः पानी की सप्लाई के समय फील्ड विजिट एवं कार्यालय में प्रातः 11 बजे से 1 बजे तक नियमित जनसुनवाई करना सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देश कि गंदे पानी संबंधी शिकायतों का निस्तारण 24 घंटे में आवश्यक रूप से करें, इसके अतिरिक्त अन्य प्रकार की शिकायतों का भी यथाशीघ्र समाधान करना सुनिश्चित करें।
उन्होंने जल जीवन मिशन की प्रगति की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि मासिक आधार पर लक्ष्य निर्धारित कर इसके कार्यो की प्रगति में तेजी लाये ताकि जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में हर घर पानी की कवरेज जल्द से जल्द सुनिश्चित हो सके। उन्होंने निर्देश दिये कि शेष रहे रोड कटिंग रिपेयर कार्य को यथाशीघ्र पूर्ण कर रिपोर्ट भिजवाये।
बैठक में जलदाय विभाग के अतिरिक्त मुख्य अभियंता श्री भवानी सिंह शेखावत, जलदाय विभाग एनसीआर सर्किल के अधीक्षण अभियंता श्री दिनेश कुमार वर्मा एवं विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता श्री सुधीर पांडेय, जलदाय विभाग के अधिशाषी अभियन्ता श्री संजय सिंह व अधिशाषी अभियन्ता श्री कमल नांरग सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
Next Story