राजस्थान
Alwar: जिला कलेक्टर ने किया कचरा ट्रांसफर स्टेशन व बजट घोषणा
Tara Tandi
21 Feb 2025 7:20 PM IST

x
Alwar अलवर । जिला कलक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला ने अम्बेडकर नगर स्थित कचरा ट्रांसफर स्टेशन एवं बजट घोषणा में स्वीकृत हनुमान सर्किल से भूगोर तिराहे तक की टू लेन से फोर लेन बनने वाली सडक व हनुमान सर्किल के पास बस स्टैण्ड के लिए आरक्षित भूमि तथा अम्बेडकर नगर में कन्वेंशन सेंटर के लिए आरक्षित भूमि आदि का निरीक्षण किया।
जिला कलक्टर ने अम्बेडकर नगर में कचरा ट्रांसफर स्टेशन का निरीक्षण कर उन्होंने निर्धारित मापदंड के अनुरूप कचरा ट्रांसफर स्टेशन तैयार करने पर नगर निगम की सराहना की। उन्होंने नगर निगम आयुक्त को निर्देशित किया कि इस कचरा ट्रांसफर स्टेशन को न केवल आइडियल कचरा ट्रांसफर स्टेशन के रूप में विकसित करें, बल्कि इसका संचालन भी आइडियल कचरा ट्रांसफर स्टेशन के रूप में होवे। उन्होंने कचरा ट्रांसफर स्टेशन के आसपास पर्यावरण के अनुकूल ग्रीनरी को बढाने के लिए पौधारोपण करने के निर्देश दिये। साथ ही उन्होंने निर्देश दिये कि ऑटो टिपर के माध्यम से यहां आने वाले कचरे का यथाशीघ्र उठाव कराकर अग्यारा स्थित कचरा निस्तारण प्लांट में नियमित रूप से भिजवाना सुनिश्चित करावे। उन्होंने वहां काम कर रहें श्रमिकों से बातचीत कर श्रमिकों के लिए विश्राम गृह बनाने, फस्ट एड की व्यवस्था करने तथा सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने वहाँ पौधेरोपण भी किया।
आमजन से सफाई व्यवस्था का फीडबैक
जिला कलक्टर ने कचरा ट्रांसफर स्टेशन के आसपास के निवासियों से बातचीत कर फीडबैक लिया। जिस पर उन्होंने जिला प्रशासन व नगर निगम के द्वारा कचरा स्टेशन को सुन्दर स्वरूप देने तथा यहाँ कचरे के हो रहे उठाव की सराहना की। उन्होंने कहा कि पहले हाइवे के पास कचरा फैला रहता था अब बहुत व्यवस्थित है। अब बदबू व निराश्रित जानवरों से राहत भी मिली है। उन्होंने अतुल्य अलवर अभियान के तहत किए जा रहे स्वच्छता संबंधी कार्यों की भी सराहना की।
बजट में स्वीकृत कार्यों का किया निरीक्षण
इसके उपरान्त जिला कलक्टर ने राज्य सरकार के बजट 2025-26 में हनुमान सर्किल से भूगोर तिराहे तक की सड़क का टू लेन से फोर लेन बनाने के स्वीकृत कार्य का निरीक्षण कर पीडब्ल्यूडी की अधिशाषी अभियंता को निर्देश दिए कि बजट घोषणा का क्रियान्वयन का कार्य प्रारम्भ करें तथा इस सडक के साथ नाले निर्माण के प्रावधान जुडवाएं। उन्होंने बजट घोषणा में स्वीकृत हुए बस स्टैण्ड के लिए हनुमान सर्किल के पास यूआईटी द्वारा आरक्षित की गई भूमि का निरीक्षण कर यूआईटी सचिव को निर्देश दिये कि इस भूमि पर हुए अस्थाई व स्थाई अतिक्रमणों को हटाने की कार्रवाई यथाशीघ्र करें।
कन्वेंशन सेंटर के सुनियोजित क्रियान्वयन के दिए निर्देश
उन्होंने अम्बेडकर नगर में कन्वेंशन सेंटर के लिए आरक्षित भूमि का निरीक्षण कर यूआईटी सचिव को कन्वेंशन सेंटर की अच्छी प्लानिंग करने तथा इसके पास स्थित यूआईटी की भूमि पर खेल गतिविधियों के लिए स्टेडियम आदि के प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए।
इस दौरान यूआईटी सचिव सुश्री धीगदे स्नेहल नाना, नगर निगम आयुक्त श्री जितेन्द्र सिंह नरुका, यूआईटी के अधीक्षण अभियन्ता श्री तैयब खान, अधिशाषी अभियन्ता श्री अशोक मदान, नगर निगम के अधिशाषी अभियन्ता श्री खेमचंद, सहायक अभियन्ता श्री दिनेश वर्मा, मुख्य सफाई निरीक्षक श्री लक्ष्मण सिंह मीणा सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
TagsAlwar जिला कलेक्टरकचरा ट्रांसफर स्टेशनबजट घोषणाAlwar District CollectorGarbage Transfer StationBudget Announcementजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





