राजस्थान
Alwar: विजय नगर मैदान में विकास कार्यों की शुरुआत, मंत्रियों ने किया भूमि पूजन
Admindelhi1
10 Aug 2026 9:50 AM IST

x
सुरेश सिंह रावत और संजय शर्मा ने विकास कार्य का किया शुभारंभ
अलवर: जल संसाधन विभाग मंत्री सुरेश सिंह रावत एवं वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री संजय शर्मा ने आज विजय नगर मैदान में पहुंचकर केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित सभा स्थल के सफल आयोजन हेतु विधि विधान के साथ भूमि पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की।
उल्लेखनीय है कि केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह 16 अगस्त को अलवर के विजय नगर मैदान में सभा करेंगे। इस दौरान अलवर, कोटपूतली-बहरोड व खैरथल-तिजारा जिले सहित राजस्थान के चहुंमुखी विकास लिए विभिन्न कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी मौजूद रहेंगे। इस दौरान क्रय विक्रय सहकारी समिति के अध्यक्ष संजय नरूका, जिला अध्यक्ष अशोक गुप्ता व महासिंह चौधरी, जीतू सैनी, पं. जलेसिंह, अरूण जैन, गगनदीप सिंह सहित जनप्रतिनिधिगण मौजूद रहे।
Tagsअलवरविजय नगर मैदानविकास कार्योंशुरुआतमंत्रियोंभूमि पूजनAlwarVijay Nagar Maidandevelopment worksbeginningministersbhoomi pujanजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





