राजस्थान

Alwar : नाले में मिला शव, मुंह कीचड़ में धंसा था; इलाके में फैली सनसनी

Tara Tandi
23 Jun 2024 12:59 PM IST
Alwar : नाले में मिला शव, मुंह कीचड़ में धंसा था; इलाके में फैली सनसनी
x
Alwar अलवर: पुलिस कंट्रोल रूम के समीप व बस स्टैंड के मुख्य ग्रेड के सामने अशोक टॉकीज स्थित एक समोसे कचोरी बनाने से जुड़े हलवाई की लाश रविवार सुबह नाले में मिली। मृतक का मुंह नाले में घुसा था और पैर थोड़ा बाहर की तरफ थे। जब उसे बाहर निकाला तो पूरा चेहरा कीचड़ से लिपटा था।
आसपास के लोगों ने उसके मुंह पर पानी डाला। उसके बाद शव की पहचान हो सकी। पता लगा कि मृतक कचौरी वाले के यहां काम करता था। स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतक का नाम कुबेर है। यह शंभू कचोरी ठेले वाले के पास काम करता है। यह भी पता लगा कि हलवाई शराब पीता था। अब पुलिस मामले की जांच में लगी है। दुकानदार से भी पूछताछ की जा रही है। मृतक के परिवार का पता लगा कर परिजनों को बुलाने का प्रयास जारी है।
Next Story