राजस्थान

Alwar: लॉडर्स इंटरनेशनल स्कूल में जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता का समापन समारोह हुआ

Admindelhi1
12 Sept 2024 2:33 PM IST
Alwar: लॉडर्स इंटरनेशनल स्कूल में जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता का समापन समारोह हुआ
x
मुख्य अतिथि लॉर्ड्स एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज चाचाण थे

अलवर: 68वीं जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता 2024 का समापन बुधवार को चिकानी स्थित लॉडर्स इंटरनेशनल स्कूल में हुआ। 5 दिवसीय प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि लॉर्ड्स एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज चाचाण थे।

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि पीईईओ चिकानी विजय कुमार डोरिया एवं राउमावि बहादुरपुर प्रधानाचार्य मेहताब सिंह थे। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्या वर्षा गौड़ ने स्वागत भाषण देकर किया। मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों का स्वागत हेड ब्वाय, हेड गर्ल, वाइस हेड ब्वाय एवं वाइस हेड गर्ल ने पुष्पगुच्छ देकर किया। समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये गये

Next Story