राजस्थान

अलवर में 4 डिग्री रहा शहर का न्यूनतम तापमान, दिनभर छाए रहे बादल

Admin Delhi 1
10 Jan 2023 12:19 PM IST
अलवर में 4 डिग्री रहा शहर का न्यूनतम तापमान, दिनभर छाए रहे बादल
x

अलवर न्यूज: जिले में दिन के मुकाबले रात में ठंड अधिक पड़ रही है। सोमवार को शहर के न्यूनतम तापमान में पिछले दिन की तुलना में 1.7 डिग्री की वृद्धि हुई जबकि अधिकतम तापमान में 0.9 डिग्री की कमी आई। सोमवार को शहर का न्यूनतम तापमान 4 और अधिकतम तापमान 21.1 डिग्री रहा।

सुबह शहर के बाहरी इलाकों में कोहरा छाया रहा। दोपहर में शहर में बादल छाए रहे। कोहरे के कारण सोमवार को 12 ट्रेनें देरी से चलीं। अलवर सुबह 9.30 बजे आने वाली प्रयागराज-बीकानेर एक्सप्रेस में से अधिकांश 9.21 घंटे की देरी से शाम 6.50 बजे आई। ट्रेनें लेट चलने से जयपुर व दिल्ली जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

Next Story