राजस्थान

Alwar रक्तदान शिविर: 61 यूनिट रक्त एकत्रित, युवाओं को रक्तदान के प्रति किया जागरूक

Mohammed Raziq
4 Oct 2023 1:18 PM IST
Alwar रक्तदान शिविर: 61 यूनिट रक्त एकत्रित, युवाओं को रक्तदान के प्रति किया जागरूक
x
युवाओं को रक्तदान के प्रति किया जागरूक
राजस्थान युवा सेवासारथी फाउंडेशन के तत्वावधान में मंगलवार को गोविंदगढ़ मोड़ स्थित अग्रसेन धर्मशाला में रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ। जिसमें करीब 61 रक्तदाताओं ने अब तक रक्तदान किया है।
संस्था फाउंडर हनीफ खान ने बताया कि करीब 9 बजे रक्तदान शिविर शुरू हुआ। मुख्य अतिथि डॉ. समुंदर सिंह लाठर रहे। जीवन धरा ब्लड बैंक अलवर की ओर से मेडिकल टीम आई। जिन्होंने रक्त संग्रहित किया जा रहा है। सेवा सारथी फाउंडेशन के द्वारा ये स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन कराया जा रहा है। जिसमें युवाओं ने उत्साह से भाग लिया।
ये रहे मौजूद
इस दौरान ताहिर भाई, पूर्व सरपंच कोमल, वीरेंद्र मौर, हारून ख़ान नायब सदर, इंजीनियर समीर तौफीक खान, राजन सिंह, जुबेर बगड़िया, नसीम अहमद नीकच, आसम बगड़ तिराया, सद्दाम बगड मेव, अकरम चौधरी आदि मौजूद रहे।
Next Story