राजस्थान
Alwar: भाजपा के मंडल अध्यक्ष के बेटे ने कल देर रात फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या
Tara Tandi
29 Sep 2024 11:21 AM GMT
![Alwar: भाजपा के मंडल अध्यक्ष के बेटे ने कल देर रात फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या Alwar: भाजपा के मंडल अध्यक्ष के बेटे ने कल देर रात फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या](https://jantaserishta.com/h-upload/2024/09/29/4062117-6.webp)
x
Alwar अलवर: शहर के अरावली विहार थाना क्षेत्र में कल देर रात एक युवक ने अपने ही घर के कमरे में पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक भाजपा मंडल अध्यक्ष का बेटा है। पुलिस को अब तक कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, जिससे आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा सके।
जानकारी के अनुसार सोनावा डुंगरी निवासी राजेन्द्र सैनी, जो भाजपा के मंडल अध्यक्ष हैं, के 22 वर्षीय बेटे गौरव उर्फ अंशुल सैनी ने कल देर रात अज्ञात कारणों के चलते अपने कमरे में फांसी का फंदा लगा लिया। सुबह देर तक जब गौरव अपने कमरे से बाहर नहीं आया तो परिवार के लोगों को शक हुआ। उसके कमरे में देखने पर गौरव पंखे से लटका हुआ दिखाई दिया।
परिजनों ने तुरंत उसे नीचे उतारा और जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना के आधार पर अरावली विहार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी ली। परिवार के लोगों ने पुलिस को लिखित शिकायत भी दी है। अभी तक आत्महत्या के कारणों का पता नहीं लग पाया है। कोई सुसाइड नोट तक भी नहीं मिला है, जिससे आत्महत्या के कारणों का पता लग सके। पुलिस गहनता से मामले की जांच कर रही है।
सूचना मिलने के बाद भाजपा कार्यकर्ता व राज्य सरकार के वन एवं पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा ने भी वहां पहुंचकर परिवार के लोगों से पूरे मामले की जानकारी ली और परिवार के लोगों का ढांढस बंधाया। युवक की आत्महत्या के कारण केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने भी आज अलवर दौरे के सभी कार्यक्रम निरस्त कर दिए हैं।
TagsAlwar भाजपा मंडल अध्यक्षबेटे कल देर रात फांसीफंदा लगाकर आत्महत्याAlwar BJP Mandal Presidentson committed suicide by hanging himself late last nightजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
![Tara Tandi Tara Tandi](/images/authorplaceholder.jpg?type=1&v=2)
Tara Tandi
Next Story