राजस्थान
Alwar: चैत्र नवरात्र स्थापना एवं राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं दी
Tara Tandi
31 March 2025 10:25 AM IST

x
Alwar अलवर । केंद्रीय पर्यावरण एवं वन मंत्री श्री भूपेन्द्र यादव एवं वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री संजय शर्मा ने आज सायं राजस्थान दिवस पर जिला प्रशासन एवं पर्यटन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में कम्पनी बाग (पुरजन विहार) में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं कवि सम्मेलन शिरकत कर कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्ज्वलन कर किया।
केंद्रीय मंत्री श्री यादव ने उपस्थित जनसमूह को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना एवं राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राजस्थान दिवस को चैत्र शुक्ल प्रतिपदा पर मनाए जाने की राज्य सरकार द्वारा सरकार की अच्छी पहल है इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री श्री भजनलाल को साधुवाद दिया। उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति में चैत्र शुक्ल प्रतिपदा का विशेष महत्व है तथा इस दिन हिंदू नववर्ष का प्रारम्भ होता है। इसी महत्व को दृष्टिगत रखते हुए राज्य सरकार द्वारा राजस्थान दिवस को चैत्र प्रतिपदा के रूप में मनाए जाने की घोषणा की गई। उन्होंने कहा कि अलवर में पर्यटन की अपार संभावनाओं को दृष्टिगत रखते हुए पर्यटन हब बनाने एवं प्रदेश में स्वच्छता की श्रेणी में अव्वल लाने की दिशा में अलवरवासियों की सहभागिता के साथ निरन्तर सकारात्मक प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि इस बार अलवर की स्वच्छता रैंक अव्वल रहेगी। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा द्वारा प्रदेश की बेहतरी के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने अनुरिता झा के निर्देशन में नृतिका ग्रुप द्वारा देवी दुर्गा नाटिका की प्रस्तुति देने वाली बालिकाओं को 21 हजार रूपये पुरस्कार स्वरूप प्रदान किए।
वन मंत्री श्री संजय शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में पहली बार प्रदेश में राजस्थान दिवस पर सात दिवसीय आयोजित कर इसे भव्य रूप में मनाया जा रहा है। साथ ही इन कार्यक्रमों में प्रदेशवासियों को सौगाते देने के साथ सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभांवित कराने के साथ नई योजनाओं का शुभारम्भ किया जा रहा है जिनसे प्रदेश के पात्र लोगों को लाभ प्रदान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री श्री भूपेन्द्र यादव के सकारात्मक प्रयासों से राज्य सरकार द्वारा अपने दोनों बजटों में अलवर जिले को विशेष सौगातें दी हैं। उन्होंने कहा कि इस बजट में अलवर शहर को 26 सौगातें दी हैं। उन्होंने कहा कि विगत बजट में अलवर के लिए जो घोषणाएं की गई थी उन सब में भूमि का आवंटन होने के साथ टैंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है शीघ्र ही कार्य प्रारम्भ होंगे। उन्होंने कहा कि इससे सिलीसेढ से शहर में पानी की सप्लाई, भाखेडा में बांध, नटनी का बारा से जयसमंद तक पक्की नहर, बायोलॉजिकल पार्क, साइंस पार्क, शिवाजी पार्क पीएचसी को सीएचसी में क्रमोन्नत, पॉलिटेक्निकल कन्या महाविद्यालय जैसी घोषणाएं हैं। साथ ही इस बजट में वर्षों पुरानी पटरी पार कन्या महाविद्यालय की मांग पूरी हुई है। साथ ही डिजिटल प्लेनेटेरियम, बालिका सैनिक स्कूल, नवीन दुग्ध संयंत्र व सोलिड वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट की स्थापना, पुलिस चौकी अखैपुरा को पुलिस थाने में क्रमोन्नत आदि सौगातों से अलवर में विकास को गति मिलने के साथ-साथ रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री भी भूपेन्द्र यादव के निर्देशन पर यूआईटी द्वारा अलवर शहर में 7 करोड रूपये की लागत से खिलाडियों के लिए सिंथेटिक ट्रैक बनाया जाएगा। साथ ही नवीन स्कूल में दौड का ट्रैक बनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि साथ ही नवीन स्कूल में हॉकी के लिए एस्ट्रोट्रफ ट्रैक भी बनेगा। उन्होंने बताया कि ईआरसीपी से जुडी हुई समस्त पर्यावरणीय स्वीकृतियां शीघ्रता से जारी कराई गई है तथा इन्होंने ही करणी माता तक के लिए सडक बनाने की स्वीकृति भी जारी कराई है।
पर्यटन विभाग की उप निदेशक श्रीमती टीना यादव ने बताया कि सांस्कृतिक कार्यक्रम में लोक कलाकारों द्वारा कच्छी घोड़ी नृत्य, चरी नृत्य, भपंग वादन और लोकगीत, कथक कला की प्रस्तुति देकर सबका मन मोह लिया। नृतिलाका ग्रुप ने कत्थक, राधिका देवी एण्ड ग्रुप ने चरी और घूमर नृत्य, जाकिर खान मेवाती ने भंपग की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में लोक कलाकारों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर राजस्थान की लोक कला और संस्कृति को जीवंत कर दिया। उन्होंने बताया कि देशभक्ति आधारित कवि सम्मेलन में अनेक विधाओं के प्रसिद्ध कवि इंदौर से श्री शशिकांत शशि, इटावा से श्री कमलेश शर्मा, जयपुर से श्री सिद्धार्थ कुमार, दिल्ली से श्री विनोद पाल, वरिष्ठ कवि श्री बलवीर सिंह करुण, कवि श्री विनीत चौहान, युवा गीतकार योगिता चौहान ने दी। दर्शकों ने तालियां बजाकर कवियों का उत्साहवर्द्धन किया।
सिंथेटिक ट्रैक की सौगात देने पर खिलाडियों ने किया केंद्रीय मंत्राी का अभिनन्दन
खिलाडियों की मांग पर केंद्रीय मंत्री श्री भूपेन्द्र यादव के निर्देशन पर यूआईटी द्वारा इंदिरा गांधी स्टेडियम में 7 करोड रूपये की लागत से सिंथेटिक ट्रैक बनाने की स्वीकृति जारी होने पर खिलाडियों के प्रतिनिधि मंडल ने केंद्रीय मंत्री श्री भूपेन्द्र यादव एवं वन राज्यमंत्री श्री संजय शर्मा का आभार जताया। इसके उपरान्त केंद्रीय मंत्री श्री भूपेन्द्र यादव एवं वन राज्यमंत्री श्री संजय शर्मा ने सिंधी समाज द्वारा आयोजित चेटीचण्ड महोत्सव 2025 में शिरकत कर चेटीचण्ड महोत्सव की शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर जिला प्रमुख श्री बलबीर सिंह छिल्लर, जिला कलक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला, जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री हरेन्द्र सिंह, जिला अध्यक्ष श्री अशोक गुप्ता, जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री मोहित यादव, एडीएम प्रथम श्री मुकेश कायथवाल, एडीएम द्वितीय श्री योगेश डागुर, एडीएम शहर श्रीमती बीना महावर, श्री बन्नाराम मीणा, पं. जलेसिंह, श्री रामवतार चौधरी, श्री गोरधन सिंह सिसोदिया, श्री इन्द्र यादव, श्री लक्ष्मीनाराण गुप्ता, श्री जितेन्द्र सैनी, श्री हरिओम कटारा, श्री सुरेश यादव, श्री सुरेश मेहता, श्री जितेन्द्र शर्मा, श्री नरेश धानावत, श्री जितेन्द्र राठौड सहित प्रबुद्ध व्यक्ति एवं बडी संख्या में आमजन मौजूद रहे।
TagsAlwar चैत्र नवरात्र स्थापनाराजस्थान दिवसशुभकामनाएं दीAlwar Chaitra Navratri establishmentRajasthan Daybest wishes givenजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





