राजस्थान

Alwar: ODOP के तहत लाभ प्राप्त करने हेतु ऑटो कम्पोनेंट विनिर्माता इकाइयां पंजीकरण करावे

Tara Tandi
24 April 2025 8:13 PM IST
Alwar: ODOP के तहत लाभ प्राप्त करने हेतु ऑटो कम्पोनेंट विनिर्माता इकाइयां पंजीकरण करावे
x
Alwar अलवर। एक जिला एक उत्पाद नीति (ओडीओपी) 2024 के तहत जिले से ऑटो कम्पोनेंट उत्पाद का चयन किया गया है। ओडीओपी के तहत लाभ प्राप्त करने के लिए जिले में स्थापित सभी ऑटो कम्पोनेंट विनिर्माता इकाइयां एसएसओ पोर्टल के माध्यम से ओडीओपी पंजीकरण करावे।
जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र के महाप्रबंधक श्री एम.आर मीना ने बताया कि योजनान्तर्गत नवीन एवं पूर्व स्थापित ओडीओपी इकइयों हेतु अनेक लाभकारी प्रावधान किये गये हैं जिनमें नवीन सूक्ष्य एवं लघु विनिर्माता इकाइयों के लिए अधिकतम 20 लाख रूपये तक मार्जिन मनी सहायता, नवीन तकनीक एवं सॉफ्टवेयर अभिग्रहण पर 50 प्रतिशत अधिकतम 5 लाख रूपये तक पुनर्भरण सहायता, गुणवत्ता प्रमाणन हेतु 75 प्रतिशत अधिकतम 3 लाख रूपये तक पुनर्भरण, मार्केटिंग सहायता के देश-विदेश में लगने वाले अन्तरराष्ट्रीय मेलों, प्रदर्शनियों, एक्सपों इत्यादि में भाग लेने पर 75 प्रतिशत अधिकतम 2 लाख रूपये तक पुनर्भरण एवं ई-कॉमर्स प्रोत्साहन हेतु 75 प्रतिशत अधिकतम 1 लाख रूपये तक सहायता के प्रावधान हैं। योजना के संबंध में अधिक जानकारी हेतु जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र अलवर में सम्पर्क करें।
Next Story