राजस्थान
Alwar : बच्चा होने की दवाई के बहाने महिलाओं को लूटने वाली ठग को पीटा
Tara Tandi
28 Dec 2024 6:03 PM IST

x
Alwarअलवर: राजस्थान के अलवर जिले में बच्चा होने की दवाई के नाम पर ठगी करने वाली एक शातिर महिला ठग का भंडाफोड़ किया. अरावली विहार थाना क्षेत्र के नया बस इलाके में महिला को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया और जमकर पीटा. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.
पुलिस के अनुसार, आरोपी महिला का नाम गुड्डी है, वो महवा दौसा की रहने वाली है. पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि उसने एक महिला के घर से सोने के कुंडल और 17 हजार रुपये चुराए थे. महिला ठग अपने शिकार को बच्चा होने की दवाई देने के नाम पर झांसे में फंसाती थी.
महिलाओं को दवा के नाम पर ठगने वाली की पिटाई
पीड़ित महिला ने बताया कि उसकी शादी को नौ साल हो गए हैं, लेकिन बच्चा नहीं हुआ. दिसंबर 2023 में आरोपी महिला उसके घर आई और एक दवा देकर दावा किया कि इससे बच्चा होगा. उसने केसर में कुछ मिलाकर दिया, जिसे पीने के बाद पीड़ित महिला बेहोश हो गई. जिसके बाद ठग महिला ने सोने के कुंडल और कैश लेकर फरार हो गई.
करीब एक साल बाद जब आरोपी महिला फिर से उसी मोहल्ले में आई, तो लोगों ने उसे पहचान लिया. उसे पकड़कर डंडों और लात-घूंसों से पीटा गया. इस दौरान महिला ने कैमरे पर अपना गुनाह कबूल किया और ठगी के तरीकों का खुलासा किया.
ग्रामीणों ने आरोपी महिला को पुलिस के हवाले किया
इस घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है. यह मामला अब पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है.
TagsAlwar बच्चा दवाईबहाने महिलालूटने ठग पीटाAlwar child medicinewoman on pretextthug beat up to robजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





