राजस्थान

Alwar: आमजन को खेलों के प्रति जागरूक करने हेतु रैली का हुआ आयोजन

Tara Tandi
29 Aug 2024 1:51 PM GMT
Alwar: आमजन को खेलों के प्रति जागरूक करने हेतु रैली का हुआ आयोजन
x
Alwar अलवर। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आयोजित किए जा रहे खेल सप्ताह के तहत आज नेहरू गार्डन से इंदिरा गांधी स्टेडियम तक जागरूकता रैली निकाली गई जिसमें बडी संख्या में स्काउट गाइड व स्कूली छात्राओं ने भाग लेकर खेलों के प्रति आमजन को जागरूकता का संदेश दिया। रैली को डीईओ श्री नेकीराम ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। रैली नेहरू गार्डन से होते हुए स्टेडियम पर जाकर सम्पन्न हुई। उन्होंने बताया कि आमजन को खेलों के प्रति जागरूक रहकर स्वास्थ्य जीवनशैली व्यतीत करने के उद्देश्य से यह रैली निकाली गई है।
विभिन्न खेलों में खिलाडियों दिखाया दमखम
खेल दिवस के तहत भारतीय खेल प्राधिकरण खेल प्रशिक्षण केंद्र इंदिरा गांधी स्टेडियम में राष्ट्रीय खेल दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा जिसमें साईड हॉकी मुकाबले (लडके तथा लडकियां), निशानेबाजी प्रतियोगिता (लडके तथा लडकियां), रस्सा कस्सी मुकाबला (स्टाफ तथा खिलाडी एवं बालक व बालिकाएं) आयोजित किए गए जिनमें प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपना दमखम दिखाया।
Next Story