राजस्थान

Alwar: अलवर के परिवहन बेड़े में शामिल हुईं 5 नई ई-बसें, सीएम ने किया लोकार्पण

Admindelhi1
19 Aug 2026 11:41 AM IST
Alwar: अलवर के परिवहन बेड़े में शामिल हुईं 5 नई ई-बसें, सीएम ने किया लोकार्पण
x
अलवर में बढ़ेगी ई-बस सेवा, सीएम भजनलाल ने 5 नई बसों का किया लोकार्पण

अलवर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर से अलवर के लिए पीएम ई-बस योजना के तहत 5 नई बसों का वर्चुअल लोकार्पण कर सौगात दी। इस दौरान प्रताप ऑडिटोरियम परिसर में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला कलक्टर द्वितीय बीना महावर, नगर निगम आयुक्त लक्ष्मीकांत कटारा, जिला अध्यक्ष अशोक गुप्ता एवं क्रय विक्रय सहकारी समिति के अध्यक्ष संजय नरूका ने ई-बसों को हरी झण्डी दिखाकर व फीता काटकर रवाना किया।

नगर निगम आयुक्त ने बताया कि राज्य सरकार की आधुनिक एवं सुविधाजनक पहल के अंतर्गत अलवर शहरवासियों के बेहतर एवं सुगम आवागमन सुविधा के लिए पीएम ई-बस योजना के तहत आज मुख्यमंत्री ने अलवर को 5 ई-बसों की सौगात दी है। उन्होंने बताया कि अलवर के लिए कुल 50 ई-बस स्वीकृत है, जिनमें से 5 का आज लोकार्पण हुआ है। शेष बसें यथाशीघ्र आएंगी। इन बसों का न्यूनतम किराया 10 रूपये व अधिकतम किराया 60 रूपये रहेगा।

इस अवसर पर पूर्व महापौर घनश्याम गुर्जर, जितेंद्र राठौर, महेश निहलवानी, जीतू सैनी, सतीश यादव सहित प्रबुद्ध व्यक्ति, जनप्रतिनिधिगण एवं बडी संख्या में आमजन मौजूद रहे।

Next Story