राजस्थान

Alwar: 300 साइलेंसर और 50 प्रेशर हॉर्न नष्ट, अलवर में 516 चालान से मचा हड़कंप

Admindelhi1
4 July 2026 12:36 PM IST
Alwar: 300 साइलेंसर और 50 प्रेशर हॉर्न नष्ट, अलवर में 516 चालान से मचा हड़कंप
x
ट्रैफिक नियमों पर सख्ती, अलवर में 300 साइलेंसर नष्ट, 516 चालान

अलवर: ट्रैफिक पुलिस ने सड़क सुरक्षा और ध्वनि प्रदूषण पर सख्त कार्रवाई करते हुए जब्त किए गए करीब 300 अवैध मॉडिफाइड साइलेंसर और 50 प्रेशर हॉर्न को रोलर चलाकर नष्ट कर दिया। यह कार्रवाई भगत सिंह सर्किल के पास की गई, ताकि तेज आवाज करने वाले अवैध उपकरणों के खिलाफ कड़ा संदेश दिया जा सके।

पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. दीपक कुमार, सीओ ट्रैफिक जितेंद्र सिंह और यातायात शाखा प्रभारी संजय शर्मा के निर्देशन में यह अभियान चलाया गया। पुलिस ने वाहन चालकों को मॉडिफाइड साइलेंसर और पटाखा जैसी आवाज करने वाली मोटरसाइकिलें नहीं चलाने की समझाइश भी दी तथा भविष्य में भी ऐसी कार्रवाई जारी रखने की बात कही।

इसके साथ ही राज्यव्यापी विशेष हेलमेट जागरूकता एवं प्रवर्तन अभियान के तहत 516 यातायात नियम उल्लंघनकर्ताओं के चालान किए गए। कार्रवाई में बिना हेलमेट, तीन सवारी, तेज रफ्तार, अवैध पार्किंग और राष्ट्रीय राजमार्ग पर लेन नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई शामिल रही। अभियान के दौरान पुलिस ने वाहन चालकों को फूल देकर यातायात नियमों के प्रति जागरूक भी किया।

Next Story