राजस्थान

Alwar: एक्सप्रेस-वे पर सड़क हादसे में दिल्ली के 2 लोगो की हुई मौत

Admindelhi1
3 July 2024 12:50 PM IST
Alwar: एक्सप्रेस-वे पर सड़क हादसे में दिल्ली के 2 लोगो की हुई मौत
x
दोपहर करीब दो बजे खुशपुरी पुलिया के पास चैनल नंबर 84.5 पर एक कार ने ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी

अलवर: दिल्ली-मुंबई सुपर एक्सप्रेस-वे पर देर रात एक कार खड़े ट्रक से टकरा गई। कार में सवार दिल्ली निवासी 2 युवकों की मौत हो गई। नौगांवा थाने के एएसआई बृजमोहन गोस्वामी ने बताया कि दोपहर करीब दो बजे खुशपुरी पुलिया के पास चैनल नंबर 84.5 पर एक कार ने ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसा ड्राइवर को झपकी आने की वजह से हुआ. क्षतिग्रस्त कार को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि कार की रफ्तार काफी तेज थी.

कार में अशरफ (32) पुत्र शौकत अली शेफी निवासी साहिन बाग ओखला दिल्ली और मोहम्मद दिलशाद (29) पुत्र मोहम्मद नौशाद जाति सिद्दीकी मुस्लिम निवासी साहिन बाग दिल्ली सवार थे। सबसे पहले शवों को नौगांवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। परिजनों ने पुलिस को सूचना नहीं दी। इसके चलते शवों को बिना पोस्टमॉर्टम के ही सौंप दिया गया।

Next Story